Facebook-f Youtube X-twitter

पंजाब सरकार का बड़ा ऐलान : बाढ़ पीड़ित किसानों को पूरा मुआवजा

पंजाब  | पंजाब के जल संसाधन मंत्री बरिंद्र कुमार गोयल ने ऐलान किया है कि राज्य सरकार बाढ़ से प्रभावित लोगों को हर संभव मदद देगी और किसानों की फसलों के साथ अन्य हुए नुकसान की पूरी भरपाई की जाएगी। इसके लिए सुल्तानपुर और भुलत्थ तहसीलों में विशेष गिरदावरी के आदेश पहले ही जारी कर दिए गए हैं।

सुल्तानपुर लोधी के प्रभावित गांवों का दौरा करते हुए मंत्री गोयल ने कहा कि सरकार पूरी तरह अलर्ट है और डैमों व दरियाओं की स्थिति पर 24 घंटे कड़ी निगरानी रखी जा रही है। इस दौरान उनके साथ राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल, आम आदमी पार्टी के हलका इंचार्ज सज्जन सिंह चीमा और नगर सुधार ट्रस्ट कपूरथला के चेयरमैन समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

गोयल ने बताया कि बाढ़ राहत कार्यों की सीधी निगरानी और लोगों तक मदद पहुंचाने के लिए सरकार ने आठ कैबिनेट मंत्रियों को जिम्मेदारी सौंपी है। ये मंत्री अलग-अलग जिलों का दौरा करेंगे और हालात का जायजा लेंगे।

दौरे के दौरान मंत्री गोयल नाव के ज़रिए प्रभावित गांव सांगरा भी पहुंचे और वहां लोगों को सूखा राशन वितरित किया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पंजाब सरकार हर मुश्किल घड़ी में लोगों के साथ खड़ी है और किसी को भी नुकसान झेलने के लिए अकेला नहीं छोड़ा जाएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बरनाला में पारिवारिक विवाद में खूनखराबा: छोटे भाई ने ट्रैक्टर से कुचलकर बड़े भाई की हत्या, नौकर गंभीर घायल

Summer Express, बरनाला | बरनाला जिले के धनौला के पास गांव बडबर में पारिवारिक विवाद ने खून-खराबे का रूप ले लिया, जहां छोटे भाई ने ट्रैक्टर से कुचलकर अपने बड़े भाई की हत्या कर दी। यह घटना सुबह करीब 7:40 बजे की बताई जा रही है, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया। जानकारी के अनुसार...

NSA खत्म होने के बाद भी डिब्रूगढ़ जेल में रहेंगे अमृतपाल सिंह, हाईकोर्ट का अंतरिम आदेश

Summer Express, चंडीगढ़ | पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह की डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल में हिरासत को लेकर अहम अंतरिम आदेश जारी किया है। अदालत ने स्पष्ट किया है कि राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) की अवधि समाप्त होने के बाद भी अमृतपाल सिंह को असम की डिब्रूगढ़ जेल में ही...

लखनऊ झुग्गी अग्निकांड: भीषण आग में 2 मासूमों की मौत, 200 झोपड़ियां राख

Summer express, लखनऊ, उत्तर प्रदेश | लखनऊ के विकास नगर क्षेत्र में बुधवार को झुग्गी बस्ती में लगी भीषण आग ने दो मासूम बच्चों की जान ले ली और करीब 200 झोपड़ियों को राख में बदल दिया। इस हादसे ने दिहाड़ी मजदूरों और घरेलू कामगार परिवारों की पूरी बस्ती को बेघर कर दिया है। प्रशासन...

गाजियाबाद में भीषण सड़क हादसा: बेकाबू ट्रेवलर ने थार और बाइक को रौंदा, 3 की मौत

Summer express, गाजियाबाद। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर विजय नगर इलाके में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रेवलर ने सड़क किनारे खड़ी थार गाड़ी और बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, हादसा सुबह करीब 6:30 बजे IPEM...

गुरुग्राम मेंसेक्टर-40 थाने के बाहर आत्मदाह करने वाले युवक की मौत, वीडियो वायरल

Summer express, गुरुग्राम। सेक्टर-40 थाने के बाहर आत्मदाह करने वाले युवक अंकित यादव की दिल्ली एम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद युवक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उसने खुद को झूठे केस में फंसाने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार, 24 वर्षीय अंकित...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.