Facebook-f Youtube X-twitter

डेल्टा फ्लाइट में अफरातफरी, उड़ान के बीच टूटा पंख

टेक्सास  | अमेरिका के टेक्सास में डेल्टा एयरलाइंस के यात्रियों के लिए मंगलवार का दिन किसी खौफनाक सपने से कम नहीं रहा। डेल्टा एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या 1893 के दौरान अचानक विमान के बाएं पंख का फ्लैप हवा में ही टूटकर अलग हो गया। यह हिस्सा विमान की उड़ान और लैंडिंग में अहम भूमिका निभाता है।

घटना उस समय हुई जब विमान अपनी सामान्य उड़ान पर था। अचानक यात्रियों ने देखा कि पंख का हिस्सा क्षतिग्रस्त होकर टूट गया। जैसे ही इसकी जानकारी क्रू तक पहुंची, पायलट ने सूझबूझ से तुरंत कंट्रोल टॉवर से संपर्क किया और ऑस्टिन-बर्गस्ट्रॉम अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आपात लैंडिंग की अनुमति मांगी। थोड़ी ही देर में विमान को सुरक्षित उतार लिया गया।

लैंडिंग के बाद फ्लैप के टूटने की पुष्टि की गई। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में न तो किसी यात्री को चोट आई और न ही चालक दल को कोई नुकसान पहुंचा।

वहीं, अमेरिकी विमानन नियामक संस्था फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने घटना को गंभीर मानते हुए जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि यह पता लगाया जाएगा कि यह मामला तकनीकी खराबी का था या किसी और वजह से फ्लैप अलग हुआ।

यह घटना एक बार फिर हवाई यात्रा की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े करती है। हालांकि, पायलट और क्रू की सतर्कता ने एक बड़े हादसे को टाल दिया।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बह्रा यूनिवर्सिटी में मूट कोर्ट प्रतियोगिता का आगाज, छात्रों को मिला न्यायिक प्रक्रिया का अनुभव

सोलन/ 17 अप्रैल — बह्रा यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ लॉ द्वारा आयोजित 5वीं मूट कोर्ट प्रतियोगिता (16 से 18 अप्रैल 2026) का भव्य शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ विधिवेत्ता अविनाश र राय खन्ना मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के चांसलर गुरविदर सिंह बह्रा ने...

धर्मशाला में श्रमिकों का प्रदर्शन,लंबित क्लेम पर सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

धर्मशाला,राहुल-:धर्मशाला में शुक्रवार को जिला भर से आए श्रमिकों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। कचेहरी अड्डा पर एकत्रित हुए मजदूरों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उनके क्लेम सेटल नहीं किए गए, तो आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा। ट्रेड यूनियन कोऑर्डिनेशन...

हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

Summer express/शिमला-:हिमाचल प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आज शुक्रवार को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश के आसार हैं। कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला के कुछ क्षेत्रों में अंधड़ और ओलावृष्टि को लेकर विशेष अलर्ट जारी किया गया है, जबकि अन्य जिलों के लिए येलो...

भारत ने होर्मुज जलडमरूमध्य में हमलों की निंदा की, सुरक्षित नौवहन और वैश्विक व्यापार बहाल करने की मांग

Summer express, न्यूयॉर्क | भारत ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के दौरान वाणिज्यिक जहाजों को निशाना बनाए जाने की कड़ी निंदा करते हुए होर्मुज जलडमरूमध्य में निर्बाध और सुरक्षित नौवहन तथा वैश्विक व्यापार को जल्द बहाल करने की मांग की है। संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत हरीश पर्वतनेनी ने कहा...

तलाक से पहले पूर्व वर्जीनिया गवर्नर ने पत्नी की गोली मारकर हत्या, फिर खुद को भी मारी गोली

Summer express, वर्जीनिया  | अमेरिका के वर्जीनिया राज्य से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पूर्व लेफ्टिनेंट गवर्नर जस्टिन फेयरफैक्स ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली। यह घटना उस समय हुई जब दोनों के बीच तलाक का मामला अदालत में चल रहा था और...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.