डीडवाना-कुचामन | शनिवार सुबह राजस्थान के डीडवाना-कुचामन जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ। रोडवेज बस और बोलेरो कार की जोरदार टक्कर में तीन महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हुए।
पुलिस की जानकारी
जसवंतगढ़ के पुलिस निरीक्षक जोगेंद्र राठौड़ ने बताया कि बोलेरो में सवार लोग मोमासर गांव से पुष्कर की ओर जा रहे थे। लाडनूं-सुजानगढ़ रोड पर कार की रोडवेज बस से टक्कर हो गई।
इस हादसे में शारदा देवी, लिछमा, तुलछी देवी और ओमप्रकाश (42) की मौके पर ही मौत हो गई। घायल हुए रूपा (45), भोजराज (17), मुरली (11) और ममता (15) को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि बस में सवार कुछ लोगों को भी चोटें आई हैं और मामले की जांच जारी है।