Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ब्यास नदी के किनारे जोखिम भरा सफर..स्प्रेई गांव के लोग दो साल से तरस रहे पुल पर

Mandi, Dharamveer


ग्राम पंचायत मासड़ के स्प्रेई गांव के लोगों का जीवन पिछले दो वर्षों से मुश्किलों से भरा हुआ है। वर्ष 2023 की आपदा में बहा स्प्रेई पुल अब तक नहीं बन पाया है। यही पुल गांव को नेशनल हाईवे से जोड़ता था। पुल न होने के कारण स्कूली बच्चों से लेकर ग्रामीणों तक को रोजाना 7 से 8 किलोमीटर का लंबा पैदल सफर करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि रास्ते में एक ओर नाला तो दूसरी ओर गहरी खाई के पास से गुजरना पड़ता है। जरा-सी चूक सीधा 200 मीटर नीचे ब्यास नदी में ले जा सकती है। स्कूली छात्राओं ने बताया कि नाले पार करते समय हमेशा डर बना रहता है। बरसात के दिनों में नाले का जलस्तर बढ़ जाने पर उन्हें स्कूल ही छोड़ना पड़ता है।

ग्रामीणों की गुहार

स्थानीय निवासी संजय कुमार ने बताया कि ग्रामीण कई बार अपनी समस्या लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह व प्रदेश सरकार के सामने रख चुके हैं, लेकिन अब तक कोई हल नहीं निकला। उनका कहना है कि पुल के लिए बजट का प्रावधान पहले भी हुआ था, परंतु बाद में क्या हुआ, इसकी जानकारी किसी को नहीं है।

विभाग का बयान

लोक निर्माण विभाग के चीफ इंजीनियर एनपीएस चौहान ने बताया कि स्प्रेई पुल के निर्माण के लिए तीन करोड़ रुपये का एस्टीमेट बनाकर सरकार को भेज दिया गया है। सरकार से मंजूरी मिलते ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कुर्सी की लड़ाई में उलझी कांग्रेस, पंजाब के मुद्दे पूरी तरह गायब: अक्षय शर्मा

अमृतसर। अमृतसर उत्तरी विधानसभा से भाजपा नेता अक्षय शर्मा ने पंजाब कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के आवास पर हुई बैठक से पार्टी की अंदरूनी गुटबाजी खुलकर सामने आ गई है। उन्होंने कहा कि अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को लगातार पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने के बाद पार्टी...

हिमाचल कांग्रेस की जनरल हाउस बैठक में बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर

Summer express, संजू, शिमला।हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की नई कार्यकारिणी के गठन के बाद शनिवार को शिमला स्थित राजीव भवन में पार्टी की महत्वपूर्ण जनरल हाउस बैठक आयोजित की गई। बैठक में कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, आगामी राजनीतिक रणनीति तैयार करने और विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर विस्तृत मंथन किया गया।...

“जिन्होंने भगवान राम को नहीं छोड़ा, वे जनता को क्या छोड़ेंगे” : विक्रमादित्य सिंह

Summer express, संजू, शिमला। हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शिमला में आयोजित कांग्रेस की आम बैठक के दौरान भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारियां शुरू कर दी हैं और पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत...

धर्मशाला का त्रियुंड ट्रैक बना पर्यटकों की पहली पसंद, 86 लाख में हुआ टिकट ठेका

Summer express, राहुल चावला, धर्मशाला। पर्यटन नगरी धर्मशाला का विश्व प्रसिद्ध त्रियुंड ट्रैक इस वर्ष भी पर्यटकों की पहली पसंद बना हुआ है। हिमालय की खूबसूरत वादियों और रोमांचक ट्रैकिंग का आनंद लेने के लिए देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक यहां पहुंच रहे हैं। बढ़ती पर्यटक संख्या को देखते हुए वन विभाग ने ट्रैक...

महिला उद्यमियों को सिखाए फंडिंग एंड नेटवर्किंग के गुर, जिला उद्योग केंद्र ने डीआरडीए के हॉल में आयोजित की कार्यशाला

Summer expxress, आरविंदर सिंह, हमीरपुर | जिला उद्योग केंद्र (डीआईसी), हमीरपुर द्वारा उद्योग विभाग के तत्वावधान में रैम्प  परियोजना के अंतर्गत डीआरडीए सभागार में महिला उद्यमियों के लिए एक दिवसीय फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हमीरपुर ब्लॉक एवं नगर क्षेत्र की लगभग 40 महिला उद्यमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.