Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

भाजपा नेताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार से की मुलाकात, लिया मार्गदर्शन

Dharamshala, 24 August

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार से प्रदेश मीडिया संयोजक कर्ण नंदा, वरिष्ठ प्रवक्ता त्रिलोक कपूर और प्रवक्ता संदीपनी भारद्वाज ने उनके निवास पर भेंट की। इस दौरान नेताओं ने शांता कुमार से आशीर्वाद प्राप्त किया और राजनीतिक विषयों पर मार्गदर्शन भी लिया।

शांता कुमार ने कहा कि स्वतंत्र भारत की यात्रा में जातिवाद, परिवारवाद, तुष्टिकरण और भ्रष्टाचार ने लंबे समय तक लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर किया। लेकिन वर्ष 2014 में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद राजनीति की नई दिशा देखने को मिली। उन्होंने कहा कि परफॉर्मेंस आधारित राजनीति का दौर शुरू हुआ, जिससे देश में स्थिरता आई और दीर्घकालिक नीतियों का प्रभाव ज़मीन पर दिखने लगा।उन्होंने कहा कि बीते 11 वर्षों में देश ने आंतरिक व बाहरी सुरक्षा, इंफ्रास्ट्रक्चर विकास और सुशासन के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। आज हर भारतीय के मन में यह विश्वास है कि भारत का भविष्य उज्ज्वल है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्रदेश को कर्ज में डुबोकर और पार्टी से अलग थलग होक ,  हताशा के दौर से गुजर रहे सीएम सुक्खू – अनुराग ठाकुर

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:  भारतीय जनता पार्टी के प्रशिक्षण महाअभियान में शिरकत करने नाचन विधानसभा के गोहर पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद अनुराग ठाकुर ने प्रदेश की सुक्खू सरकार पर जुबानी हमला बोला है। अनुराग ठाकुर का कहना है कि कांग्रेस प्रदेश सरकार ने अपने 4 वर्षों के कार्यकाल में जनता से की, कोई भी...

बारिश के बीच भी मां चिंतपूर्णी धाम में श्रद्धालुओं की आस्था बरकरार, शांतिपूर्ण रहे दर्शन

Summer express/चिंतपूर्णी, विकास -:मां चिंतपूर्णी शक्तिपीठ में रविवार को श्रद्धालुओं की आस्था का विशेष उत्साह देखने को मिला। प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों से पहुंचे भक्तों ने माता रानी के पावन दरबार में माथा टेककर सुख, शांति और परिवार की खुशहाली की प्रार्थना की। हालांकि, सामान्य रविवारों की तुलना में इस बार मंदिर में श्रद्धालुओं की...

किन्नौर कांग्रेस में जिला अध्यक्ष की नियुक्ति पर बवाल, युवा कांग्रेस ने ‘पैराशूट नेता’ बताए जाने पर जताया विरोध

Summer express/शिमला, संजू-: किन्नौर जिला कांग्रेस के नव नियुक्त जिला अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर पार्टी संगठन के भीतर असंतोष खुलकर सामने आया है। युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने प्रेस वार्ता कर नियुक्ति पर गंभीर सवाल उठाते हुए इसे कार्यकर्ताओं की भावनाओं के विपरीत बताया।युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों का आरोप है कि नव नियुक्त जिला...

शादी के बाद विदेश बसने का सपना टूटा, युवक ने पत्नी और एजेंट पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप

Summer express/कुरुक्षेत्र, गुरदीप सिंह गुजराल- कुरुक्षेत्र जिले के पिहोवा क्षेत्र के गांव बिलोचपुरा निवासी एक युवक ने अपनी पत्नी, उसके परिजनों और एक ट्रैवल एजेंट पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि शादी के बाद विदेश में नया जीवन शुरू करने का उसका सपना बिखर गया। युवक का कहना है कि पत्नी को...

गुरुग्राम में तेज हवाओं संग झमाझम बारिश, उमस से मिली राहत; लंबे दौर की बारिश पर जलभराव का खतरा

Summer express/गुरुग्राम-:गुरुग्राम में रविवार को तेज हवाओं के साथ हुई बारिश ने कई दिनों से जारी उमस भरी गर्मी से लोगों को बड़ी राहत दी। पिछले कई दिनों से शहर में बादल छाए रहने के बावजूद बारिश नहीं हो रही थी, जिससे तापमान के साथ-साथ नमी भी लगातार बढ़ रही थी। रविवार को अचानक मौसम...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.