Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

रेनू फुलिया केस: कोर्ट के आदेश से खुला 20 साल पुराना राज

चंडीगढ़ | पंचकूला की बीड़ फिरोजड़ी गांव की 14 एकड़ जमीन से जुड़े विवाद में अम्बाला मंडल कमिश्नर संजीव वर्मा की कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने इस जमीन का म्यूटेशन रद्द कर दिया है, जिसे पहले तत्कालीन मंडल कमिश्नर रेनू फुलिया की कोर्ट से मंजूरी मिली थी।

मामले में खास बात यह रही कि जून 2023 में केस खत्म होने से दो महीने पहले ही रेनू फुलिया के पति और बेटे ने इस जमीन में 5 एकड़ का सौदा कर लिया था। जमीन मालिक को 24-24 लाख रुपये बतौर बयाना भी दिया गया था। बाद में जब विवाद बढ़ा तो तत्कालीन मुख्य सचिव टी.वी.एस.एन. प्रसाद ने रजिस्ट्री पर रोक लगाते हुए हाई लेवल कमेटी बनाई थी।

अब मंडल कमिश्नर संजीव वर्मा की कोर्ट ने इस म्यूटेशन को अवैध ठहराते हुए साफ कहा कि 13 सितंबर 2023 के आदेश का कोई कानूनी आधार नहीं था। आदेश में यह भी दर्ज है कि मामले में तत्कालीन अधिकारी की व्यक्तिगत रुचि और परिवार के पक्ष में लाभ पहुंचाने की मंशा साफ दिखाई देती है।

यह विवाद 2002 से शुरू हुआ था और इसमें 1396 एकड़ जमीन का मालिकाना हक शामिल है। सूत्रों का कहना है कि पंचकूला जिले की करीब 1400 एकड़ अधिशेष जमीन पर कई रिटायर्ड और मौजूदा आईएएस अधिकारियों का विवादित कब्जा भी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

पुलिस कार्रवाई के बीच पहुंचा डिलीवरी रोबोट, हटने से किया इन्कार

अमेरिका के एरिजोना राज्य में एक पुलिस कार्रवाई के दौरान उस समय अजीब स्थिति पैदा हो गई, जब एक स्वचालित डिलीवरी रोबोट सक्रिय पुलिस घेराबंदी के बीच पहुंच गया और हटने के निर्देशों का पालन नहीं किया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे तकनीक...

फेसबुक बना अवैध वन्यजीव तस्करी का सबसे बड़ा ऑनलाइन बाजार, कमजोर मॉडरेशन पर उठे सवाल

दुनिया भर में वन्यजीव संरक्षण के लिए काम करने वाले कई गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ) की एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि फेसबुक अवैध वन्यजीव तस्करी का दुनिया का सबसे बड़ा ज्ञात ऑनलाइन बाजार बन चुका है। रिपोर्ट के अनुसार, मेटा के स्वामित्व वाले फेसबुक पर वन्यजीवों और उनसे जुड़े उत्पादों की खरीद-फरोख्त...

हमीरपुर कॉलेज में 9.64 करोड़ से बनेगा आधुनिक गर्ल्स हॉस्टल, 100 छात्राओं को मिलेगी आवासीय सुविधा

Summer express/हमीरपुर, अरविंद -:नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेमोरियल राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय, हमीरपुर में सामान्य वर्ग की छात्राओं के लिए जल्द ही नए गर्ल्स हॉस्टल का निर्माण शुरू किया जाएगा। करीब 9.64 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह तीन मंजिला आधुनिक हॉस्टल लगभग 100 छात्राओं को सुरक्षित और सुविधाजनक आवास उपलब्ध कराएगा। कॉलेज परिसर...

विमल नेगी प्रकरण: पत्नी ने राज्यपाल से निष्पक्ष जांच और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग

Summer express/शिमला, संजू- : हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (HPPCL) के दिवंगत चीफ इंजीनियर विमल नेगी मामले में उनकी पत्नी किरण नेगी ने राज्यपाल से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई है। सोमवार को हिमाचल जनजातीय लोक अधिकार महासंघ के प्रतिनिधियों के साथ राजभवन पहुंचीं किरण नेगी ने मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने और...

अमेरिकन यूनिवर्सिटी इन दुबई में चमकी हिमाचल की बेटी, आध्या पंडित बनीं वैलिडिक्टोरियन

Summer express/शिमला ,संजू-:हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व का अवसर है। धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा की पुत्री आध्या पंडित ने अमेरिकन यूनिवर्सिटी इन दुबई से स्नातक की पढ़ाई पूरी करते हुए अपने बैच की वैलिडिक्टोरियन बनने का प्रतिष्ठित सम्मान हासिल किया है। यह उपलब्धि उन्हें उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन, नेतृत्व क्षमता और विश्वविद्यालय में उल्लेखनीय योगदान...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.