Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अमेरिका में करनाल युवक की दर्दनाक मौत

करनाल  | हरियाणा के करनाल जिले के वजीरचंद कॉलोनी निवासी 24 वर्षीय आशीष मान की अमेरिका में एक दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। यह हादसा अमेरिका के स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब ढाई बजे “ग्रीन वैली” नामक इलाके में हुआ। हादसे की खबर जैसे ही भारत में उसके परिवार तक पहुंची, पूरे घर में कोहराम मच गया। माता-पिता और भाई गहरे सदमे में हैं, और पूरे मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई है।

अधूरा रह गया सपना, ट्रक चलाकर परिवार को संवारना चाहता था आशीष

आशीष पिछले एक साल से अमेरिका में ट्रक ड्राइवर के रूप में काम कर रहा था। उसका सपना था कि वह विदेश में मेहनत कर अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाए। लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त आशीष लंबी दूरी की ट्रकिंग पर था। उसका ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

परिवार को लगी अनहोनी की आशंका, कॉल ने कर दिया सब कुछ साफ

आशीष के बड़े भाई अंकुर ने बताया कि हादसे वाले दिन से ही आशीष का फोन बार-बार बंद आ रहा था। आमतौर पर हर रोज बात होती थी, लेकिन उस दिन संपर्क न होने से परिवार परेशान हो उठा। देर रात अमेरिका से आई एक कॉल ने पूरे परिवार को झकझोर दिया — आशीष अब इस दुनिया में नहीं रहा।

कर्ज लेकर भेजा था बेटे को अमेरिका, अब अधूरे रह गए अरमान

अंकुर ने बताया कि आशीष 2023 में ‘डंकी रूट’ से अमेरिका गया था। परिवार ने उसे विदेश भेजने के लिए करीब 45 लाख रुपये जुटाए थे, जिसमें से अधिकांश रकम कर्ज और रिश्तेदारों से उधार ली गई थी। उम्मीद थी कि आशीष वहां मेहनत कर सब कुछ ठीक कर देगा, लेकिन उसकी असमय मौत ने सारे सपनों को तोड़ दिया।

हादसे की असली वजह अब भी रहस्य, जांच जारी

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, ट्रक सड़क किनारे पेड़ से टकराया, लेकिन हादसे की असली वजह को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हादसा कैलिफोर्निया के फ्रेंजो से करीब 2100 मील दूर हुआ, जो यह दर्शाता है कि वह किसी लॉन्ग डिस्टेंस डिलीवरी पर था।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

35 युवाओं को गुर सिखाए, अवसर पहचानकर पहल करना जरूरी

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज लांडरां स्थित चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी (सीसीटी) में बुधवार को तीन दिवसीय ‘माई भारत फ्यूचर यूथ लीडरशिप बूटकैंप’ का आगाज हुआ। कार्यक्रम में 35 युवाओं ने हिस्सा लिया। बूटकैंप का उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता, बेहतर कम्युनिकेशन, टीमवर्क, निर्णय लेने की क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है।कार्यक्रम...

कॉमनवेल्थ खेल: पदक विजेता 24 खिलाड़ियों पर 13.97 करोड़ रुपये के पुरस्कारों की बौछार

मोनिका रावत | पंचकूलासमर न्यूजहरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 के पदक विजेताओं और प्रतिभागी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। समारोह में प्रदेश के 24 खिलाड़ियों को कुल 13 करोड़ 97 लाख 50 हजार रुपये के नकद पुरस्कार प्रदान किए गए।मुख्यमंत्री ने कहा कि...

सुपर-सक्शन मशीनों से निकाली जा रही गाद; जमालपुर एसटीपी पर घटेगा दबाव

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज पुराने शहर के ढोका मोहल्ला और आसपास के निचले इलाकों में लंबे समय से बनी जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए नगर निगम ने बड़ा अभियान शुरू किया है। गऊघाट गुरुद्वारा के पास लंबे समय से चोक पड़ी 78 इंच व्यास की सीवर लाइन की सफाई के लिए...

पंजाब में स्वाइन फ्लू के 70 नए मामले आए स्वास्थ्य मंत्री बोले- घबराने की जरूरत नहीं

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब में अगस्त के दौरान स्वाइन फ्लू यानी एच1एन1 के करीब 70 नए मामले सामने आए हैं। जनवरी से जुलाई तक हर महीने मामलों की संख्या एक अंक में थी, लेकिन अगस्त में अचानक बढ़ोतरी हुई है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और लोगों...

अमेरिका में वीजा रद्द होने की खबर से पंजाबी समुदाय में बढ़ी चिंता

समर न्यूज | चंडीगढ़ अमेरिका में 2 लाख तक पर्यटक और कारोबारी वीजा रद्द किए जाने की संभावित योजना ने पंजाबियों के बीच चिंता बढ़ा दी है। अमेरिकी प्रशासन उन विदेशी नागरिकों के बी1 और बी2 वीजा रद्द करने की तैयारी में है, जिन्होंने अमेरिका में प्रवेश के बाद शरण के लिए आवेदन किया है...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.