Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कोल्ड ड्रिंक महंगा नहीं, जीएसटी कम

नई दिल्ली | कोका-कोला, पेप्सिको और अन्य प्रमुख पेय कंपनियों के निकाय इंडियन बेवरेज एसोसिएशन (IBA) ने केंद्र सरकार से कोल्ड ड्रिंक और अन्य शीतल पेय पदार्थों पर जीएसटी घटाकर 18 प्रतिशत करने का अनुरोध किया है। वर्तमान में इन उत्पादों पर 28 प्रतिशत जीएसटी और अहितकर वस्तुओं के लिए 12 प्रतिशत अतिरिक्त कर लागू होता है।

सरकार ने जीएसटी सुधारों के तहत स्लैब को दो स्तरों – 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत – में बदलने का प्रस्ताव रखा है। इसके अलावा, महंगी कारों और कुछ अहितकर वस्तुओं पर विशेष 40 प्रतिशत दर लागू की जाएगी। वर्तमान में जीएसटी चार स्लैब – 5, 12, 18 और 28 प्रतिशत – में है।

IBA का कहना है कि अगर जीएसटी दरों को युक्तिसंगत बनाया गया, तो उत्पाद अधिक किफायती होंगे, निवेश बढ़ेगा और 2030 तक सालाना 1.2 लाख नई नौकरियों का सृजन होगा। इस सुधार से निवेश, रोजगार, किसानों को समर्थन और भारतीय अर्थव्यवस्था में समावेशी विकास को बढ़ावा मिलेगा।

कोका-कोला, पेप्सिको, रिलायंस, बिसलेरी, डाबर और रेड बुल जैसी कंपनियां IBA के सदस्य हैं। IBA ने बताया कि इस क्षेत्र ने पिछले वर्षों में 50,000 करोड़ रुपए का निवेश किया है और आगे 85,000 करोड़ रुपए का अतिरिक्त निवेश करने की योजना है। संगठन ने सरकार की जीएसटी सुधार पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे उद्योग की वास्तविक क्षमता उजागर होगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

बेसहारा बच्चों को गृह निर्माण और विवाह के लिए मददगार बनी मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना

Summer express/मंडी,धर्मवीर -:मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना के तहत सुंदरनगर उपमंडल में अब तक 9 पात्र लाभार्थियों को गृह निर्माण के लिए 20 लाख रुपये, 6 लाभार्थियों को विवाह अनुदान के रूप में 12 लाख रुपये तथा तीन लाभार्थियों को स्वरोजगार के लिए 6 लाख रुपये की सहायता प्रदान की जा चुकी है। इसके अतिरिक्त पात्र बच्चों...

मशीन ऑपरेटर व सुपरवाईजर के 100 और कंप्यूटर टीचर का भरा जाएगा एक पद

Summer express/मंडी,धर्मवीर-: लुधियाना स्थित वर्धमान कंपनी द्वारा मशीन ऑपरेटर व सुपरवाइजर के 100 पद जबकि मंडी शहर के ओकवुड स्कूल द्वारा कंप्यूटर टीचर का एक पद अस्थायी तौर पर भरा जाना है। इसके लिए 29, 30 जून व 1 जुलाई को साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने दी। उन्होंने...

बड़ा भंगाल पहुंचे सीएम सुक्खू, महिलाओं, किसानों और भेड़पालकों के लिए कई बड़ी घोषणाएं

Summer express/धर्मशाला,राहुल-:मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिले के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल के ऐतिहासिक दौरे के दौरान स्थानीय लोगों को विकास की कई अहम सौगातें दीं। मुख्यमंत्री इस क्षेत्र में रात्रि प्रवास करने वाले प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री बने। अपने दौरे के दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और मौके...

पलवल में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत, 1.52 लाख बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य

Summer express/पलवल-:राष्ट्रीय पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान के तहत रविवार को पलवल में जिलेभर में पोलियो ड्रॉप पिलाने का अभियान शुरू किया गया। अभियान का शुभारंभ कैंप स्थित शहीद मदनलाल ढींगरा भवन में स्वास्थ्य विभाग के डायरेक्टर डॉ. वीरेंद्र यादव ने रिबन काटकर किया। इस दौरान शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की...

खाटू श्याम यात्रा में दर्दनाक हादसा: करनाल के तीन श्रद्धालुओं की मौत, परिजनों ने नेत्रदान कर पेश की मानवता की मिसाल

Summer express/करनाल/राकेश कुमार शर्मा -:खाटू श्याम और सालासर बालाजी के दर्शन के लिए निकले करनाल के श्रद्धालुओं की आस्था से भरी यात्रा कुछ ही पलों में मातम में बदल गई। जींद जिले के जुलाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-152डी पर हुए भीषण सड़क हादसे में तीन श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.