Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल में तीन दिन से भारी बारिश…ऊंची चोटियों पर ताजा बर्फबारी

Shimla, Sanju

हिमाचल प्रदेश में लगातार तीसरे दिन भारी बारिश का दौर जारी है। राज्य में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के चलते निचले इलाकों में झमाझम बारिश हो रही है, जबकि ऊंची चोटियों पर समय से पहले ताजा बर्फबारी दर्ज की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक इस बार की बरसात ने बीते सात दशकों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

चंबा, कांगड़ा और कुल्लू में रेड अलर्ट

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के वैज्ञानिक संदीप शर्मा ने बताया कि बीते 24 घंटों में कुल्लू, लाहौल-स्पीति और चंबा की ऊंची चोटियों—शिंकुला पास, बारालाचा पास, रोहतांग पास और हनुमान टिब्बा—पर बर्फबारी हुई है। वहीं बिलासपुर, शिमला, चंबा और हमीरपुर जिलों में भारी बारिश दर्ज की गई है। बिलासपुर में सबसे ज्यादा 198 मिमी, शिमला के रोहड़ू में 80 मिमी और हमीरपुर में 60 मिमी बारिश रिकार्ड हुई।

अलर्ट पर अलर्ट

मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के लिए चंबा, कांगड़ा और कुल्लू में बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। मंडी, शिमला, सिरमौर, सोलन, किन्नौर और लाहौल-स्पीति में ऑरेंज अलर्ट, जबकि बिलासपुर, हमीरपुर और ऊना में येलो अलर्ट प्रभावी रहेगा। लाहौल-स्पीति के लिए फ्लैश फ्लड चेतावनी भी दी गई है।

3 सितंबर को पूरे प्रदेश में बारिश का क्रम जारी रहेगा। उस दिन मंडी, सिरमौर और कांगड़ा के लिए ऑरेंज अलर्ट रहेगा। हालांकि 4 सितंबर से बारिश में कुछ कमी आने की संभावना जताई गई है।

तापमान में गिरावट

भारी बारिश और बर्फबारी से पूरे राज्य में पारा गिरा है।

  • शिमला का अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 7 डिग्री कम)
  • कुल्लू का भुंतर 20 डिग्री (सामान्य से 8 डिग्री कम)
  • मंडी 22 डिग्री (सामान्य से 9 डिग्री कम)
  • ऊना 21.8 डिग्री (सामान्य से 8 डिग्री कम) दर्ज किया गया।

न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 2 से 3 डिग्री कम रहा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर और कम तापमान के कारण ऊंचे पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी का सिलसिला शुरू हो गया है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

सेवा केंद्रों से लौटाए जा रहे लोग, बर्थ सर्टिफिकेट में नाम जोड़ने का काम भी नहीं

राजवीर बक्शी लुधियाना| शहर के विभिन्न सेवा केंद्रों में जन्म प्रमाण पत्र (बर्थ सर्टिफिकेट) में बच्चे का नाम दर्ज कराने पहुंचे लोगों को कथित तौर पर गुमराह किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि सेवा केंद्रों के कर्मचारी पुराने रिकॉर्ड का हवाला देकर आवेदन लेने से इन्कार कर रहे हैं और लोगों...

राममंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट का तत्काल सुनवाई से इन्कार

अयोध्या के राममंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी और वित्तीय अनियमितताओं के मामले में जांच लगातार तेज होती जा रही है। एक ओर पुलिस और विशेष जांच दल (एसआईटी) आरोपियों के बैंक खातों और वित्तीय लेनदेन की पड़ताल में जुटे हैं, वहीं दूसरी ओर इस मामले में दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई...

अकाल तख्त का सरकार को निर्देश, एक महीने में करें बेअदबी कानून में संशोधन

पंजाब सरकार के नए जागत ज्योत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट-2026 को लेकर श्री अकाल तख्त में सोमवार को हुई सुनवाई के बाद महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए। अकाल तख्त ने पंजाब सरकार से कानून में एक महीने के भीतर आवश्यक संशोधन करने को कहा है।साथ ही स्पष्ट किया कि यदि सरकार इस...

पंजाब में महिलाओं को जुलाई से हर माह मिलेंगे 1000 रुपये

पंजाब सरकार महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये की वित्तीय सहायता देने की अपनी चुनावी गारंटी को लागू करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि योजना के लाभार्थियों को जुलाई से उनके मोबाइल फोन पर आधिकारिक संदेश (एसएमएस) मिलना शुरू होगा।इस संदेश में योजना से...

स्नैपचैट पर दोस्ती, शादी का झांसा दे होटल में किया सामूिहक दुष्कर्म

खरड़ के एक होटल में शादी का झांसा देकर युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। खरड़ सदर थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर हरियाणा के जींद जिले के रहने वाले तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान हरियाणा के जींद जिले...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.