Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

परिवर्तनी एकादशी 2025: जानें पूजा विधि, व्रत पारण मुहूर्त और महत्व

3 September, 2025

हिंदू पंचांग के अनुसार भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को परिवर्तनी एकादशी या जलझूलनी एकादशी कहा जाता है। इस वर्ष यह पावन पर्व 03 सितंबर 2025, बुधवार को पड़ रहा है। व्रत का पारण 04 सितंबर 2025 को दोपहर 01:36 से 04:07 बजे के बीच करना शुभ रहेगा।

पूजा विधि

इस दिन सूर्योदय से पूर्व स्नान कर स्वच्छ वस्त्र पहनें। पूजा स्थान को पवित्र कर भगवान श्रीविष्णु की प्रतिमा या चित्र स्थापित करें। इसके बाद उन्हें शुद्ध जल, रोली, चंदन, धूप-दीप, पुष्प, नारियल, मिष्ठान्न, फल, पंचामृत और तुलसीदल अर्पित करें।
एकादशी व्रत कथा का पाठ करें और फिर तुलसी की माला से “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का जप करें। व्रत का पारण अगले दिन निर्धारित समय पर करें। पारण के बाद मंदिर में भगवान को भोग लगाकर दान-दक्षिणा अवश्य दें।

धार्मिक महत्व

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु योगनिद्रा में करवट बदलते हैं। इसलिए इसे परिवर्तनी एकादशी कहते हैं। इसी दिन से देवउठनी एकादशी तक भगवान विष्णु शेषनाग की शैया पर पाताल में विश्राम करते हैं।कहा जाता है कि इस व्रत से जीवन की कठिनाइयाँ दूर होती हैं और सुख-समृद्धि प्राप्त होती है।एक अन्य कथा के अनुसार, इसी दिन श्रीकृष्ण बाल रूप में माता यशोदा और नंद बाबा के साथ पहली बार ब्रज में भ्रमण के लिए निकले थे। इसलिए भक्त इस दिन भगवान को पालकी में बैठाकर नगर भ्रमण कराते हैं और झूला झुलाते हैं। यही कारण है कि इसे जलझूलनी एकादशी भी कहा जाता है।यह व्रत मोक्ष प्रदान करने वाला और शुभ फल देने वाला माना गया है। श्रद्धा और भक्ति के साथ इस व्रत का पालन करने से भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होती है.

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.