Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल में लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित, 4 सितंबर से मिलेगी राहत

Shimla, Sanju

हिमाचल प्रदेश में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। भारी बारिश के कारण प्रदेश के कई हिस्सों में नुकसान दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने आज भी भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। देर रात तक कई स्थानों पर तेज बारिश की संभावना जताई गई है।

हालांकि मौसम विभाग ने वीरवार यानी 4 सितंबर से बारिश में कमी आने की उम्मीद जताई है। विभाग के अनुसार 4 से 8 सितंबर तक बारिश धीरे-धीरे घटेगी और निचले क्षेत्रों में केवल हल्की बारिश दर्ज हो सकती है।प्रदेश में सबसे अधिक बारिश बिलासपुर में रिकॉर्ड की गई है। इसके अलावा चंबा, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और शिमला में भी भारी बारिश दर्ज की गई। आज सुबह से ही प्रदेश भर में बारिश का दौर जारी है।मौसम विभाग ने चंबा, कांगड़ा, मंडी और सिरमौर जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट और शिमला, सोलन व कुल्लू जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।बारिश के चलते प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी होने से भी ठंड बढ़ गई है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कमान सराय में पार्किंग शुरू होते ही विवाद, कांग्रेस ने शुल्क देने से किया इनकार

Summer express, बलिंदर कुमार, गुरुग्राम। शहर के कमान सराय में नगर निगम की ओर से पार्किंग शुरू किए जाने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस कार्यालय के सामने शुरू की गई पार्किंग को लेकर कांग्रेस नेताओं ने विरोध जताया है। कांग्रेस के शहरी जिलाध्यक्ष पंकज डाबर ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस का कोई...

दिवाली पर कैथल में खाद्य सुरक्षा विभाग की सख्ती, 57 नमूनों में तीन जांच में फेल

Summer express,कैथल (बलिंदर कुमार)। दिवाली के त्योहार को देखते हुए कैथल में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए जांच अभियान तेज कर दिया है। विभाग की ओर से दूध, घी, पनीर और दूध से बनी मिठाइयों के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं। पिछले डेढ़...

करवाचौथ को लेकर अंबाला के बाजारों में बढ़ी रौनक, खरीदारी के साथ मेहंदी लगवाने में जुटीं महिलाएं

Summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। करवाचौथ के त्योहार को लेकर अंबाला के बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। 29 अक्टूबर को मनाए जाने वाले इस पर्व के लिए महिलाएं खरीदारी करने बाजारों में पहुंच रही हैं। चूड़ियों, शृंगार के सामान, करवा और पूजा सामग्री की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ दिखाई देने लगी है। वहीं,...

धान सत्यापन में गड़बड़ी से नाराज किसानों ने तहसीलदार कार्यालय पर जड़ा ताला

Summer express, कुरुक्षेत्र I‘मेरी फसल मेरा ब्योरा’ पोर्टल पर धान की फसल का सही पंजीकरण और सत्यापन नहीं होने से सैकड़ों किसान अपनी उपज बेचने से वंचित रह गए हैं। इस समस्या को लेकर किसानों में रोष व्याप्त है। विरोध जताते हुए भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह के सदस्यों ने तहसीलदार कार्यालय पर ताला...

रेवाड़ी में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, संदेह पर 281 किलो घी किया सीज

Summer express, रेवाड़ी | त्योहारी सीजन में मिठाइयों और अन्य खाद्य पदार्थों में मिलावट की आशंका को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने जिलेभर में जांच अभियान तेज कर दिया है।टीम ने अलग-अलग स्थानों पर गोदामों, मिठाई की दुकानों और डेयरी प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। इस दौरान गुणवत्ता पर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.