Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

विधायक की तलाश ने हरियाणा की राजनीति में गरमाया माहौल

करनाल |  आम आदमी पार्टी के विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा की तलाश में पंजाब पुलिस की टीमें देर रात करनाल के गांव डबरी पहुंचीं। पांच गाड़ियों में आई पुलिस ने गांव के सरपंच को बुलाकर सीसीटीवी फुटेज की जांच की और बाद में सदर थाना पुलिस को शिकायत दी। शिकायत में विधायक और पूर्व सरपंच गुरनाम सिंह लाडी पर सरकारी काम में बाधा डालने, पुलिस पार्टी पर पथराव व फायरिंग करने के आरोप लगाए गए।

पंजाब पुलिस का कहना है कि वे गुरनाम सिंह लाडी के घर छापेमारी कर विधायक को गिरफ्तार करने पहुंचे थे। इस दौरान भीड़ जमा हो गई और मौके पर हवाई फायर की आवाज सुनाई दी। आरोप है कि मौके का फायदा उठाकर विधायक भागने लगा। रोकने की कोशिश पर गुरनाम सिंह ने गाड़ी चढ़ाने का प्रयास भी किया। इसके बाद करनाल सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वहीं, पूर्व सरपंच गुरनाम लाडी की पत्नी ने पुलिस के आरोपों को सिरे से खारिज किया। उनका कहना है कि पुलिस ने सुबह अचानक दीवार फांदकर घर में दबिश दी और खुद विधायक को गाड़ी में बैठने के लिए कहा। किसी ने न तो पथराव किया और न ही हवाई फायरिंग हुई।

करनाल पुलिस अधीक्षक गंगाराम पूनिया ने बताया कि पटियाला पुलिस की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि हवाई फायरिंग की सूचना की पुष्टि अब तक नहीं हुई है और सभी आरोपों की तस्दीक जांच के बाद ही की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अंबाला में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर : एक साल के बच्चे की मौत, मां गंभीर

Summer express, अंबाला। अंबाला सिटी मार्ग पर जंडली पुल के पास देर रात तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार परिवार हादसे का शिकार हो गया। दुर्घटना में एक साल के मासूम आर्यन की मौत हो गई, जबकि उसकी मां मोनिका गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला की नाजुक हालत को देखते हुए...

भिवानी के नया बाजार में फर्नीचर गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

Summer express, भिवानी। हरियाणा के भिवानी शहर के नया बाजार क्षेत्र में देर रात एक फर्नीचर शोरूम के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से गोदाम में रखा फर्नीचर और अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया। इस घटना में लाखों रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। राहत की बात...

त्योहारी सीजन में अंबाला मंडल से गुजर रहीं 18 विशेष ट्रेनें, कालका-शिमला रेल सेक्शन जनवरी तक खोलने का लक्ष्य

Summer express,अंकुर कपूर, अंबाला। त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने अंबाला मंडल से गुजरने वाली 18 विशेष ट्रेनें चलाई हैं। इसके अलावा यात्रियों की सुविधा के लिए छह से अधिक अतिरिक्त विशेष ट्रेनों की व्यवस्था भी की गई है। इन ट्रेनों का संचालन चंडीगढ़, बठिंडा, अंबाला और सरहिंद सहित...

5 नवंबर को अंबाला पहुंचेंगे अमित शाह, 1857 की क्रांति पर बने शहीदी स्मारक का करेंगे उद्घाटन

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। हरियाणा के अंबाला में 1857 की क्रांति पर आधारित शहीदी स्मारक के उद्घाटन की तैयारियां तेज हो गई हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आगामी 5 नवंबर को अंबाला पहुंचकर इस स्मारक का उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर भाजपा नेताओं की अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें पूर्व...

पलवल में अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण, खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम ने गिनाईं विकास योजनाएं

Summer express, सुंदर कुंडू, पलवल। हरियाणा सरकार में खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम ने बुधवार को पलवल के हथीन गेट चौक स्थित पार्क में पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान उन्होंने पार्क के सौंदर्यीकरण और शहर में चल रही विकास परियोजनाओं की जानकारी दी। साथ ही कांग्रेस...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.