Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

शिमला के कृष्णानगर में फिर मंडराया खतरा, छह परिवार बेघर होकर शेल्टर होम में शरण लेने को मजबूर

Shimla,Sanju

भारी बारिश के चलते राजधानी शिमला का कृष्णानगर क्षेत्र एक बार फिर खतरे के साए में आ गया है। इलाके में जमीन खिसकने और नालों में पानी भरने से कई मकानों को नुकसान का खतरा बढ़ गया है। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर कई घर खाली करवाए हैं। हालात ऐसे हैं कि छह परिवारों को अपना आशियाना छोड़कर शेल्टर होम में शरण लेनी पड़ी।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि रातभर नालों में बहते पानी और भारी बारिश की आवाज़ ने उनकी नींद उड़ा दी। लोग डर के साए में जी रहे हैं और किसी बड़े हादसे की आशंका से सहमे हुए हैं।निवासियों ने आरोप लगाया कि उन्होंने कई बार प्रशासन को खतरे की जानकारी दी और घरों के साथ डंगा (सुरक्षा दीवार) बनाने की मांग उठाई, लेकिन अब तक कोई कदम नहीं उठाया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि सुरक्षा दीवार न बनने से खतरा और ज्यादा बढ़ गया है।

निवासी बोले – बार-बार गुहार के बाद भी कार्रवाई नहीं

कृष्णानगर के निवासियों ने बताया कि बार-बार गुहार लगाने के बावजूद प्रशासन ने नाले के किनारे सुरक्षा दीवार नहीं बनाई। एक निवासी ने कहा, “हम कई बार प्रशासन को आगाह कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अब हालात यह हैं कि हमें अपने ही घर छोड़कर शेल्टर होम में रहना पड़ रहा है।लोगों ने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि उनकी सुरक्षा और भविष्य को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द ठोस कदम उठाए जाएं। फिलहाल, क्षेत्रवासी प्रशासन की ओर से राहत और स्थायी समाधान की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.