Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मणिमहेश यात्रा की अव्यवस्थाओं पर सांसद हर्ष महाजन ने जताई नाराज़गी, सीएम को लिखे पत्र की याद दिलाई

Shimla, 5 September

राज्यसभा सांसद एवं पूर्व मंत्री  हर्ष महाजन ने कहा कि उन्होंने दिनांक 31 दिसम्बर 2024 को मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को पत्र लिखकर पवित्र मणिमहेश यात्रा के इंतज़ामों के बारे में पहले ही चेताया था। इसके बावजूद समय रहते आवश्यक तैयारियाँ नहीं की गईं, जिसके कारण श्रद्धालुओं को इस बार आपदा और कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

सांसद हर्ष महाजन ने कहा कि उन्होंने पत्र में उल्लेख किया था कि जिला चम्बा के भरमौर क्षेत्र में स्थानीय लोगों के साथ चर्चा के बाद कई सुझाव सरकार को दिए गए थे। मणिमहेश एक प्रमुख पवित्र तीर्थ स्थल है, जहाँ हर वर्ष देशभर से लाखों श्रद्धालु दर्शन एवं स्नान हेतु आते हैं। लेकिन बग्गा से भरमौर तक संकरी सड़कों और बग्गा से हडसर तक पैदल मार्ग की खराब स्थिति के कारण श्रद्धालुओं को घंटों जाम और अव्यवस्था का सामना करना पड़ता है।

उन्होंने आग्रह किया था कि—

  • भरमौर से हडसर तक बहुमंजिला पार्किंग स्थल विकसित किए जाएँ।
  • सराय भवन, रैन बसेरे एवं शौचालयों का निर्माण किया जाए।
  • स्थानीय युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए यात्रा प्रबंधन में उनकी भागीदारी सुनिश्चित की जाए।
  • अन्य प्रमुख तीर्थ स्थलों की तरह यहाँ भी श्राइन बोर्ड का गठन किया जाए।

लेकिन दुर्भाग्यवश, मुख्यमंत्री को लिखे पत्र पर कोई कार्यवाही नहीं की गई, जिससे श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को भारी असुविधा उठानी पड़ी।अब सांसद हर्ष महाजन ने एक बार फिर प्रदेश सरकार से आग्रह किया है कि भविष्य में ऐसी परिस्थितियों से बचने के लिए समय रहते ठोस कदम उठाए जाएँ, ताकि श्रद्धालुओं की आस्था और सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। उन्होंने अपेक्षा व्यक्त की कि वर्ष 2026 की मणिमहेश यात्रा को बेहतर व्यवस्थाओं के साथ सुचारू रूप से संपन्न कराया जाएगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.