Facebook-f Youtube X-twitter

राहत सामग्री चम्बा के लिए रवाना…भाजपा नेताओं ने दिखाई हरी झंडी

Nurpur, Sanjeev

हिमाचल प्रदेश में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की मदद के लिए राहत कार्य लगातार जारी है। बुधवार को भाजपा संगठात्मक जिला नूरपुर कार्यालय (जसूर) पहुँची राहत सामग्री को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल और पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने हरी झंडी दिखाकर चम्बा जिले के लिए रवाना किया।

आज चम्बा जिला की पाँच विधानसभाओं के लिए पाँच ट्रक राहत सामग्री भेजी गई है। यह सामग्री संबंधित विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेताओं की अगुवाई में सीधे ज़रूरतमंद परिवारों तक पहुँचाई जाएगी।भाजपा नूरपुर विधायक रणवीर सिंह निक्का और भाजपा संगठात्मक जिला अध्यक्ष राजेश काका की टीम ने सामग्री के प्रबंधन की सराहना की। राजेश काका ने बताया कि अब तक नूरपुर कार्यालय में 34 ट्रक राहत सामग्री पहुँच चुकी है—जिनमें 26 ट्रक उत्तर प्रदेश और 8 ट्रक हरियाणा से आए हैं। उत्तर प्रदेश से 11 और ट्रक राहत सामग्री जल्द नूरपुर पहुँचने वाली है।उन्होंने कहा कि भाजपा का सेवा कारवां प्रभावित क्षेत्रों तक लगातार राहत पहुँचाता रहेगा। यह सामग्री चम्बा के अलावा पौंग बांध से प्रभावित मंड क्षेत्र सहित अन्य आपदा पीड़ित इलाकों तक भी पहुँचाई जाएगी.

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.