Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले रोहित शर्मा की धमाकेदार तैयारी…फैंस में बढ़ा उत्साह

12 September, 2025

भारतीय क्रिकेट टीम फिलहाल एशिया कप 2025 (टी20 फॉर्मेट) में व्यस्त है। इसी बीच अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज को लेकर भारतीय फैंस के बीच जबरदस्त उत्सुकता है। इस सीरीज में वनडे कप्तान रोहित शर्मा और सीनियर बल्लेबाज विराट कोहली की वापसी का इंतजार किया जा रहा है। दोनों दिग्गजों ने आखिरी बार इस साल की शुरुआत में चैंपियंस ट्रॉफी में भारत का प्रतिनिधित्व किया था।

नेट्स पर वापसी का ऐलान

रोहित शर्मा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी नेट प्रैक्टिस का वीडियो साझा किया। बल्लेबाजी के दौरान दमदार शॉट्स खेलते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा—“मैं फिर से यहां हूं, और यह शानदार अहसास है।” इस वीडियो ने संकेत दे दिया कि वह पूरी तरह फिट हैं और ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए तैयार हैं। बता दें, भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 19 अक्टूबर को खेला जाएगा, जिसमें रोहित शर्मा के कप्तानी करते हुए उतरने की पूरी उम्मीद है।

ऑस्ट्रेलिया ए सीरीज से मिल सकती है मैच प्रैक्टिस

फिलहाल भारत दौरे पर मौजूद ऑस्ट्रेलिया ए टीम दो अनऑफिशियल टेस्ट और तीन वनडे मैच खेल रही है। माना जा रहा है कि रोहित शर्मा इस वनडे सीरीज के जरिए अपनी लय और फिटनेस परख सकते हैं, जो उनके लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बड़ी सीरीज से पहले आदर्श तैयारी साबित होगी।

वनडे ही बचा आखिरी मंच

गौरतलब है कि रोहित शर्मा 2024 में टी20 विश्व कप जिताने के बाद इस फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2025 को टेस्ट क्रिकेट से भी अलविदा कह दिया था। अब वनडे ही वह मंच है, जहां रोहित अपने अनुभव और नेतृत्व से भारतीय टीम को मजबूती देंगे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

दिवाली पर कांगड़ा के बाजारों में बढ़ेगा पुलिस का पहरा, रात 12 बजे तक होगी गश्त

Summer express, धर्मशाला , राहुल चावला। दिवाली के त्योहार को देखते हुए पुलिस जिला कांगड़ा में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जाएगी। बाजारों में भीड़ और त्योहार के दौरान हुड़दंग की आशंका को देखते हुए प्रमुख स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस जवान तैनात किए जाएंगे। पुलिस की टीमें शाम से लेकर रात 12 बजे तक गश्त करेंगी।...

करवा चौथ पर श्री नैना देवी के बाजार कांच की रंग-बिरंगी चूड़ियों से सजे

Summer express, बिलासपुर ,सुभाष चंद। हिमाचल प्रदेश के विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी में करवा चौथ को लेकर उत्साह का माहौल है। त्योहार के मद्देनजर मंदिर क्षेत्र के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। बाजार में सजी रंग-बिरंगी कांच की चूड़ियां स्थानीय महिलाओं के साथ-साथ दूर-दराज से माता के दर्शन करने पहुंच रहीं श्रद्धालु महिलाओं...

कांगड़ा-चंबा में पीडब्ल्यूडी का यांत्रिक मंडल स्टाफ की कमी से जूझ रहा, 330 पदों में सिर्फ 58 कर्मचारी

Summer express, धर्मशाला ,राहुल चावला। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा और चंबा जिलों में लोक निर्माण विभाग की मशीनरी और वाहनों के रखरखाव की जिम्मेदारी संभालने वाला यांत्रिक मंडल धर्मशाला कर्मचारियों की भारी कमी से जूझ रहा है। मंडल में कुल 330 पद स्वीकृत हैं, लेकिन वर्तमान में केवल 58 कर्मचारी ही तैनात हैं। इस तरह...

भुट्टो से दोस्ती नहीं, हम सिर्फ पार्टी के कार्यकर्ता हैं: वीरेंद्र कंवर

Summer express, संजू, ऊना । हिमाचल प्रदेश में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में टिकट वितरण और उम्मीदवारों को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। इस बीच पूर्व कैबिनेट मंत्री वीरेंद्र कंवर ने देवेंद्र भुट्टो के साथ अपने संबंधों और पार्टी में नए नेताओं की एंट्री को लेकर अपनी...

सोलन में एनएच-5 पर तीन वाहनों की भिड़ंत, बाइक, कार और ट्रक को नुकसान

Summer express, भूपेंद्र ठाकुर, सोलन,। सोलन में बीडीओ कार्यालय के ऊपर राष्ट्रीय राजमार्ग-5 पर बाइक, कार और कैंटर ट्रक के बीच टक्कर हो गई। हादसे में तीनों वाहनों को नुकसान पहुंचा है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पहले एक बाइक स्किड होकर सड़क पर गिर गई थी। इसके बाद पीछे से आ रही कार बाइक और ट्रक...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.