12 September, 2025
हिंदू धर्म में सुबह के समय सूर्य देव को जल चढ़ाना अत्यंत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि नियमित रूप से अर्घ्य देने से न केवल स्वास्थ्य लाभ मिलता है, बल्कि जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, सफलता और मान-सम्मान भी प्राप्त होता है।
अर्घ्य देने की सही विधि
- सबसे पहले सुबह जल्दी उठकर स्नान करें।
- तांबे के लोटे में स्वच्छ जल भरें और उसमें लाल फूल, कुमकुम (रोली), हल्दी और अक्षत (चावल) डालें।
- जल अर्पित करने से पहले पूर्व दिशा की ओर मुख करके खड़े हों।
- इसके बाद लोटे को सिर से ऊपर उठाकर धीरे-धीरे जल अर्पित करें।
- इस समय गायत्री मंत्र का जाप करना श्रेष्ठ माना गया है।
इन बातों का रखें ध्यान
- अर्घ्य देते समय पैरों में जूते-चप्पल न पहनें।
- जल की छींटें पैरों पर न पड़ें।
- हमेशा सिर से ऊपर उठाकर ही जल चढ़ाएं।
- जल में गुलाब के फूल, रोली और लाल चंदन डालना विशेष शुभ माना जाता है।
ज्योतिषीय मान्यता
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नियमित रूप से सूर्य देव को जल अर्पित करने से कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होती है। इससे आत्मविश्वास बढ़ता है, करियर में सफलता मिलती है और परिवार में सुख-शांति बनी रहती है.