12 September, 2025
काफी इंतज़ार और अटकलों के बाद, वाणी कपूर और फवाद खान की फिल्म ‘आबीर गुलाल’ अब भारत में भी रिलीज़ होने जा रही है। यह रोमांटिक ड्रामा 12 सितंबर को दुनिया भर में रिलीज़ हो चुका है, लेकिन भारतीय दर्शक इससे वंचित रह गए थे।
सूत्रों के मुताबिक, फिल्म 26 सितंबर को भारतीय सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसका निर्माण विवेक बी. अग्रवाल, रजा नमाजी और फिरूजी खान ने किया है।
‘आबीर गुलाल’ फवाद खान की इंडियन सिनेमा में आठ साल बाद वापसी मानी जा रही है। उन्हें आखिरी बार 2016 की ‘ऐ दिल है मुश्किल’ में देखा गया था। उरी हमले के बाद भारत में पाकिस्तानी कलाकारों पर बैन लगा, जिससे फवाद लंबे समय तक फिल्मों से दूर रहे।इस साल की शुरुआत में पहलगाम हमले के चलते फिर से तनाव बढ़ा और पाक कलाकारों पर रोक लग गई, जिसके चलते फिल्म की भारत रिलीज़ टल गई थी।इसके बावजूद, ‘आबीर गुलाल’ को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह है। फिल्म एक हल्की-फुल्की रोमांटिक कॉमेडी है, जिसमें वाणी कपूर गुलाल नाम की रेस्टोरेंट मालिक बनी हैं और कहानी दो बिल्कुल अलग लोगों के बीच पनपते रिश्ते पर आधारित है।