Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

योगी आदित्यनाथ की बायोपिक ‘अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी’ 19 सितंबर को रिलीज़ होगी

12 September, 2025

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जीवन पर आधारित बायोपिक ‘अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी’ का ट्रेलर रिलीज़ होने के बाद अब फिल्म की प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इस मौके पर फिल्म की टीम में शामिल परेश रावल, दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ और निर्देशक रविंद्र गौतम मौजूद रहे। सभी ने मीडिया से बातचीत करते हुए फिल्म से जुड़े अपने अनुभव साझा किए।

परेश रावल का अनुभव

फिल्म में योगी आदित्यनाथ के गुरु की भूमिका निभा रहे परेश रावल ने कहा—
“मुझे खुशी है कि मुझे ऐसा रोल मिला जिसने योगी को परखा और संस्कार दिए। यह किरदार निभाना मेरे लिए सौभाग्य है। असल जिंदगी में लोग योगी जी को जानते हैं, इसलिए यह चुनौतीपूर्ण रोल था।”

निरहुआ की पत्रकार वाली भूमिका

अभिनेता दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ ने कहा—
“आपने ट्रेलर को इतना प्यार दिया, इसके लिए धन्यवाद। मैंने फिल्म में पत्रकार की भूमिका निभाई है। जब मैं सांसद था, तब भी पत्रकारों ने हमेशा मदद की और उनकी जानकारी से ही मैं बड़े नेताओं तक बात पहुंचा पाता था। पत्रकार समाज में अहम भूमिका निभाते हैं।”

मेकर्स ने बताई प्रेरणा

निर्देशक रविंद्र गौतम और टीम ने कहा—
“यह फिल्म योगी जी के जीवन पर आधारित है क्योंकि उनके व्यक्तित्व से हर कोई प्रेरित हो सकता है। हमने गांवों तक जाकर शोध किया और लोगों से उनकी बचपन से जुड़ी कहानियां सुनीं। फिल्म का पहला पार्ट मुख्यमंत्री बनने तक का है, आगे के पार्ट भी बनाए जाएंगे।”

स्टारकास्ट और रिलीज़ डेट

फिल्म में परेश रावल, निरहुआ, आनंत जोशी, पवन मल्होत्रा और राजेश खट्टर जैसे दिग्गज कलाकार नज़र आएंगे। फिल्म का निर्देशन रविंद्र गौतम ने किया है और म्यूज़िक मीत ब्रदर्स ने दिया है।

यह फिल्म 19 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी और उसी दिन अक्षय कुमार व अरशद वारसी की फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ से सीधी टक्कर लेगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अहमदाबाद में ऑनर किलिंग का आरोप, पिता-भाई ने युवती की हत्या कर हादसा रचा

summer express , अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद के सरखेज इलाके में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने 22 वर्षीय युवती सोफिया फारूक की हत्या के आरोप में उसके पिता और भाई को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों ने कथित तौर पर युवती की हत्या करने के बाद वारदात...

फिरोजपुर जेल में तलाशी के दौरान 9 मोबाइल, नशीले कैप्सूल बरामद

summer express, फिरोजपुर । केंद्रीय जेल फिरोजपुर में जेल प्रशासन की ओर से चलाए गए विभिन्न तलाशी अभियानों के दौरान 9 मोबाइल फोन, 7 नशीले कैप्सूल और एक डाटा केबल बरामद की गई है। जेल में प्रतिबंधित सामान मिलने के बाद पुलिस ने 10 हवालातियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।...

सिरमौर की दवा इकाई पर डीसीए की सख्त कार्रवाई, उत्पादन पर रोक

नाहन/कालाअंब-: हिमाचल प्रदेश के ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन (डीसीए) ने जिला सिरमौर के कालाअंब स्थित फार्मास्युटिकल इकाई मैसर्स वेलक्योर रेमेडीज के खिलाफ कड़ी नियामक कार्रवाई की है। यह कार्रवाई राज्य और केंद्र सरकार के अधिकारियों की संयुक्त निरीक्षण टीम द्वारा इकाई में गंभीर एवं लगातार बनी हुई कमियां पाए जाने के बाद की गई। स्वास्थ्य सचिव...

अंबाला में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी, शहर बेहाल

summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले अंबाला छावनी में सफाई कर्मचारियों, सीवरमैन और दमकल कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी रही। लंबे समय से चल रही हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। कई इलाकों में कूड़े के ढेर जमा हैं,...

मासूम शर्मा का पाखंड पर हमला, बोले- धमकियों से नहीं डरता; ‘फिल्मी बाबा’ रिलीज

summer express, जींद। हरियाणवी गायक मासूम शर्मा ने पाखंडवाद और धार्मिक आडंबर के खिलाफ अपनी मुखरता जारी रखते हुए अपना नया गीत ‘फिल्मी बाबा’ रिलीज किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस गीत का आधिकारिक ट्रैक साझा किया। करीब 3 मिनट 41 सेकंड के इस गीत में कथित पाखंडी बाबाओं, डेरों और धार्मिक...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.