Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सुजानपुर में नाले के उफान से तीन मकान प्रभावित, कार मलबे में दबी

Hamirpur, Arvind

उपमंडल सुजानपुर की ग्राम पंचायत खैरी में रविवार तड़के लगभग 3 बजे भारी बारिश ने तबाही मचा दी। अचानक उफान पर आए नाले का पानी और मलबा तीन मकानों में घुस गया।

सबसे ज़्यादा नुकसान किशोरी लाल पुत्र दंजु राम के घर को हुआ, जहां रात में नाले का मलबा सीधे घर में भर गया। गनीमत रही कि परिवार समय रहते सुरक्षित स्थान पर चला गया और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। लेकिन घर का सामान मलबे में दबकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।घर के बाहर खड़ी कार भी पूरी तरह मलबे में दबकर नष्ट हो गई। दो अन्य मकानों में दरारें आने से परिवार दहशत में हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि तेज़ आवाज़ सुनकर लोग नींद से जागे और बाहर निकल आए। रातभर ग्रामीण राहत कार्य में जुटे रहे और सुबह तक मलबा हटाने का प्रयास करते रहे।सूचना मिलने पर हल्का पटवारी मौके पर पहुंचे और नुकसान का आकलन किया। प्रशासन ने प्रभावित परिवारों को सहायता का आश्वासन दिया है।ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के मौसम में यह नाला हर साल खतरा बन जाता है। इस बार पानी का दबाव इतना अधिक था कि मकान और वाहन इसकी चपेट में आ गए। लोगों ने प्रशासन से नाले के किनारे पक्की सुरक्षा दीवार बनाने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचाव हो सके।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

हिमाचल कैबिनेट के अहम निर्णय: भूमिहीनों को राहत, स्वास्थ्य सेवाओं में बड़े पैमाने पर भर्ती,हिमकेयर का दायरा बढ़ा

Summer express/शिमला, संजू -: मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। कैबिनेट ने भूमिहीन परिवारों, सीमांत किसानों, कर्मचारियों और स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े कई प्रस्तावों को मंजूरी देकर आम जनता को बड़ी राहत देने का प्रयास किया है।सबसे महत्वपूर्ण निर्णय सरकारी भूमि पर लंबे...

राजस्थान में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई, एक दिन में 4,869 वाहनों के खिलाफ एक्शन

Summer express, राजस्थान  | राजस्थान में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पुलिस ने व्यापक स्तर पर विशेष प्रवर्तन अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। अभियान के दौरान एक ही दिन में 4,869...

पंजाब में स्मार्ट राशन कार्ड वितरण की शुरुआत, लाभार्थियों को मिलेगा अतिरिक्त खाद्य सहायता पैकेज

Summer express, फिरोजपुर। पंजाब सरकार ने राज्य के पात्र और पंजीकृत परिवारों को नए स्मार्ट राशन कार्ड जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसी कड़ी में फिरोजपुर शहरी विधानसभा क्षेत्र के गांव दुलची में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधायक रणबीर सिंह भुल्लर ने लाभार्थी परिवारों को स्मार्ट राशन कार्ड वितरित कर अभियान का...

वन्यजीवों के लिए वरदान बनी समाजसेवियों की पहल,सूखे तालाबों में फिर पहुंचा पानी

Summer express/नूरपुर ,संजीव -: भीषण गर्मी के इस दौर में जहां इंसान खुद को गर्मी से बचाने के उपाय खोज रहा है, वहीं कुछ संवेदनशील समाजसेवी जंगलों में रहने वाले बेजुबान जीवों की प्यास बुझाने के लिए आगे आए हैं। विधानसभा क्षेत्र इंदौरा के भदरौआ, लोदवां, टिपरी और महकड़ सहित आसपास के वन क्षेत्रों में...

ब्यास में लापता हे युवक का शव हुआ बरामद,पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा

कुल्लू/ मनमिंदर -:जिला कुल्लू के भुंतर में ब्यास नदी में डूबने के कारण एक युवक की मौत हो गई है। वहीं पुलिस की टीम ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस की टीम ने शव का पोस्टमार्टम करने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है। वहीं पुलिस की टीम ने मामला...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.