Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

HBSE 10वीं, 12वीं और D.El.Ed सितंबर परीक्षा एडमिट कार्ड जारी

हरियाणा | हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) ने 10वीं, 12वीं और D.El.Ed (प्राथमिक शिक्षा में डिप्लोमा) सितंबर परीक्षा के एडमिट कार्ड आज जारी करने की घोषणा की है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

परीक्षा का शेड्यूल:

  • परीक्षा 25 सितंबर से 21 अक्टूबर तक आयोजित की जाएगी।
  • परीक्षा एक ही पाली में, दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी।
  • यह परीक्षा उन छात्रों के लिए है जो कंपार्टमेंट, री-एग्जाम, अन्य विषयों में “मर्सी चांस” या अंकों में सुधार करना चाहते हैं।
  • D.El.Ed के पहले और दूसरे वर्ष के नियमित, ओपन और मर्सी चांस वाले छात्र भी इसमें शामिल होंगे।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का तरीका:

छात्र बोर्ड की वेबसाइट पर अपने पिछले रोल नंबर, नाम, पिता/माता का नाम या पंजीकरण संख्या दर्ज करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। जिन उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड लिंक एक्टिव होगा, वे इसे तुरंत डाउनलोड कर सकते हैं।

इस परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य है, इसलिए उम्मीदवार समय पर इसे डाउनलोड कर लें।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Summer Express - करनाल बस स्टैंड के पास दिनदहाड़े हमला, नकाबपोश बदमाशों ने दो युवकों को बेरहमी से पीटा

अमृतसर में गुरुद्वारे से माथा टेककर लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या, दोस्त घायल

Summer express, अमृतसर । अमृतसर के चाटीविंड थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव चीते कलां में अज्ञात हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग कर एक युवक की हत्या कर दी। युवक गुरुद्वारा साहिब में माथा टेककर लौट रहा था, तभी उस पर गोलियां चला दी गईं। इस हमले में उसके साथ मौजूद दोस्त रणजीत सिंह भी गोली लगने...

चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा :आंध्र प्रदेश में रेड अलर्ट ,60 से अधिक ट्रेनें रद्द

Summer express, नई दिल्ली। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवात अर्नब के अत्यंत गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने से तटीय राज्यों में खतरा बढ़ गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, तूफान पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर सक्रिय है और विशाखापत्तनम से करीब 300 किलोमीटर दूर स्थित है। इसके 28 अक्टूबर की...

हरियाणा भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की नई टीम घोषित, 27 जिलों के अध्यक्षों को मिली जिम्मेदारी

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने प्रदेश पदाधिकारियों और सभी 27 जिलों के अध्यक्षों की नई सूची जारी कर दी है। नई कार्यकारिणी में आठ प्रदेश उपाध्यक्ष, तीन महामंत्री और आठ मंत्री नियुक्त किए गए हैं। टीम में सिख और जैन समुदाय के नेताओं को भी प्रमुखता दी गई है। संगठनात्मक नियुक्तियों के...

पानीपत की गुप्ता फैक्ट्री में भीषण आग, एक श्रमिक की जिंदा जलकर मौत

Summer express, पानीपत। हरियाणा के पानीपत में मंगलवार तड़के एक फैक्ट्री में भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। आग की चपेट में आने से एक श्रमिक की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल श्रमिक को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में दूसरे अस्पताल के...

मानेसर के नवादा गांव में गंदे नाले की दुर्गंध से ग्रामीण परेशान, शिकायतों के बाद भी समाधान नहीं

Summer express, मानेसर। मानेसर नगर निगम क्षेत्र के नवादा गांव में औद्योगिक इकाइयों के गंदे पानी की निकासी के लिए हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) की ओर से बनाया गया नाला ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। नाले से उठने वाली तेज दुर्गंध के कारण आसपास के मकानों में...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.