Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कीचड़ में फंसी चप्पलें, आपदा क्षेत्र तक नंगे पांव पहुँचे डीसी अपूर्व देवगन

Mandi, Dharamveer 


जिले में भारी बारिश के चलते एक बार फिर तबाही का मंजर देखने को मिला। ग्राम पंचायत हाड़ाबोई के बरागता गांव में मकान जमींदोज होने से दो महिलाओं और आठ माह के बच्चे की मौत हो गई। भूस्खलन से गांव को जाने वाला मार्ग बंद हो जाने के कारण राहत कार्य प्रभावित हुआ।

स्थिति का जायजा लेने पहुंचे डीसी मंडी अपूर्व देवगन को भी सड़क बंद होने के चलते वाहन वहीं छोड़ना पड़ा। चप्पल पहने डीसी जैसे ही मलबे वाले रास्ते से गुजरे, उनका पांव कीचड़ में धंस गया और चप्पल वहीं फंस गई। इसके बाद उन्होंने नंगे पांव ही आगे बढ़ना शुरू किया। कुछ दूरी तय करने के बाद उन्होंने गांव के एक व्यक्ति से जूते उधार लिए और तीन किलोमीटर पैदल चलकर घटनास्थल पहुंचे।

डीसी ने मौके पर राहत व बचाव कार्यों की समीक्षा की और प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया। लौटते समय उन्होंने उधार लिए जूते वापस कर दिए।

सोशल मीडिया पर सराहना

लगातार तीन माह से आपदा झेल रहे मंडी जिले में डीसी अपूर्व देवगन का यह जमीनी जुड़ाव लोगों को खूब भा रहा है। सराज क्षेत्र की आपदा के दौरान भी वे दुर्गम रास्तों से पैदल पहुंचकर हालात का जायजा ले चुके हैं। सोशल मीडिया पर लोग उनकी इस कार्यशैली की सराहना कर रहे हैं और उन्हें जमीन से जुड़े अधिकारी बता रहे हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

जयराम ठाकुर ने कुल्लू, आईजीएमसी और टांडा मेडिकल कॉलेज की घटनाओं पर सरकार को घेरा

Summer express/शिमला, 28 जून। नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाओं के दावे तो कर रही है, लेकिन जमीनी स्तर पर अस्पतालों की स्थिति लगातार बदतर होती जा रही है। कुल्लू, आईजीएमसी शिमला,...

जिला शिमला में पल्स पोलियो अभियान को मिली शानदार शुरुआत, पहले दिन 50,454 बच्चों को पिलाई गई दवा

Summer express/शिमला, 28 जून। राष्ट्रीय पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान के तहत जिला शिमला में रविवार को पहले चरण का सफल आयोजन किया गया। जिले के 704 पल्स पोलियो बूथों पर 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के 50,454 बच्चों को ओरल पोलियो वैक्सीन (ओपीवी) की दो बूंदें पिलाई गईं।अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग के साथ...

कोटक महिंद्रा घोटाले का मास्टर माइंड था बैंक का वाइस प्रेसिडेंट..एसीबी की चार्जशीट में कई खुलासे

दो फर्जी खाते खोलकर 87 नकली टर्म डिपॉजिट एडवाइस लगाई आरोपियों ने पूर्व आईएएस सुमेधा कटारिया के भी किए थे नकली हस्ताक्षर मोनिका रावत ,चंडीगढ़-: पंचकूला नगर निगम में हुए कोटक महिंद्रा बैंक के करीब 150 करोड़ के बैंक घोटाले में एंटी करप्शन ब्यूरो द्वारा दाखिल की गई चार्जशीट में सामने आया है कि आरोपियों...

प्रेम प्रसंग के शक में युवक की बेरहमी से हत्या, पिता को फोन कर बोले- ‘तुम्हारे बेटे को खत्म कर दिया’

Summer express/सोनीपत,रमेश कुमार-:हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव जठेड़ी में प्रेम प्रसंग के शक में एक 26 वर्षीय युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के गांव खंदावली निवासी विशाल के रूप में हुई है, जो राई औद्योगिक क्षेत्र स्थित...

HRTC बस में 1.006 किलो चरस के साथ 19 वर्षीय युवती गिरफ्तार, नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Summer express/नूरपुर, संजीव-: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नूरपुर पुलिस की सीआईए टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए HRTC बस में सफर कर रही 19 वर्षीय युवती को 1 किलो 6 ग्राम (1.006 किलोग्राम) चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी युवती पालमपुर क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.