Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा में 15 जिलों में आज बारिश, 20 से राहत

हरियाणा | हरियाणा में आज 15 जिलों में बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, 19 सितंबर तक बारिश जारी रह सकती है, इसके बाद 20 और 21 सितंबर को पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है।

इस बार मॉनसून सीजन में प्रदेश में 39% अधिक वर्षा दर्ज की गई है। अब तक 21 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और 70 से अधिक मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं।

हिसार कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभागाध्यक्ष डॉ. मदनलाल खीचड़ ने बताया कि आज पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और करनाल में अच्छी बारिश हो सकती है। वहीं, जींद, कैथल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और नूंह में हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है।

बारिश के आंकड़ों पर नज़र डालें तो 17 सितंबर तक जहां औसतन 407 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, वहीं अब तक 565.6 मिमी बारिश हो चुकी है। सबसे अधिक वर्षा यमुनानगर (1089.1 मिमी) में और सबसे कम सिरसा (346.6 मिमी) में दर्ज की गई। अंबाला, करनाल और पंचकूला को छोड़कर बाकी जिलों में सामान्य से ज्यादा बारिश हुई है।

पूर्वानुमान के अनुसार, 19 सितंबर को 10 जिलों में बारिश, जबकि 20 और 21 सितंबर को पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

Summer Express - भरोसेमंद नौकर ही निकला चोर, एक करोड़ के गहनों की चोरी में दंपती गिरफ्तार

स्नैपचैट पर दोस्ती, शादी का झांसा देकर होटल बुलाकर गैंगरेप किया, हरियाणा के तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज

Summer express, मोनिका रावत , मोहाली | खरड़ के एक होटल में शादी का झांसा देकर युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। खरड़ सदर थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर हरियाणा के जींद जिले के रहने वाले तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।...

हमीरपुर में होमगार्ड भर्ती जारी, 43 पदों के लिए पहली जुलाई तक चलेगी चयन प्रक्रिया

Summer express/हमीरपुर, अरविंद- हमीरपुर के अणु स्थित सिंथेटिक ट्रैक मैदान में होमगार्ड के 43 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया चौथे दिन भी जारी रही। सोमवार सुबह हुई बारिश के कारण चयन प्रक्रिया कुछ समय के लिए प्रभावित हुई, लेकिन मौसम साफ होने के बाद भर्ती का कार्य फिर से सामान्य रूप से शुरू कर दिया...

अंबाला में शिफ्ट बदलते समय ईआरवी स्टाफ से गलती से चली गोली, एक कर्मचारी घायल

Summer express, अंबाला। सैनी माजरा टोल प्लाजा के पास सोमवार सुबह पुलिस की इमरजेंसी रिस्पांस व्हीकल (ईआरवी) में तैनात स्टाफ के बीच शिफ्ट बदलने के दौरान एक हादसा हो गया। ड्यूटी परिवर्तन के समय सरकारी रिवाल्वर की जांच करते वक्त अचानक ट्रिगर दबने से गोली चल गई, जिससे एक पुलिस कर्मचारी घायल हो गया। जानकारी...

ज्योतिसर पुल के पास नहर में कूदी युवती को पुलिस और राहगीरों ने बचाया, हालत स्थिर

Summer express, कुरुक्षेत्र I हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के ज्योतिसर क्षेत्र के पास नरवाना ब्रांच भाखड़ा नहर में एक 19 वर्षीय युवती ने आत्मघाती कदम उठाते हुए ज्योतिसर पुल से गहरे पानी में छलांग लगा दी। हालांकि, मौके पर मौजूद सतर्क राहगीरों और पुलिस की तत्परता से उसकी जान बचा ली गई। जानकारी के अनुसार,...

पानी विवाद पर इनेलो का बड़ा आरोप, कांग्रेस-भाजपा पर समझौते की मिलीभगत का दावा

Summer express, अंकुर कपूर , चंडीगढ़ I हरियाणा के पूर्व मंत्री और इनेलो के राष्ट्रीय संरक्षक संपत सिंह ने चंडीगढ़ में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान पानी के मुद्दे को लेकर केंद्र और राज्य सरकारों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि हरियाणा के हिस्से के पानी के साथ लगातार अन्याय हो रहा है और इस...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.