हरियाणा | हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स (Twitter) पर प्रोफ़ाइल में बड़ा बदलाव किया है। बुधवार देर रात लगभग साढ़े 11 बजे उनके अकाउंट पर नाम के आगे लिखा “मिनिस्टर हरियाणा इंडिया” हटाकर उसकी जगह “अंबाला कैंट हरियाणा” कर दिया गया।
जैसे ही यह बदलाव सामने आया, सोशल मीडिया पर इसको लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। विज के अकाउंट से जुड़े पोस्ट तेजी से वायरल होने लगे।
यह बदलाव उस समय हुआ है जब हाल ही में अनिल विज ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा था कि “छावनी में कुछ लोग समानांतर सरकार चला रहे हैं, जिन्हें ऊपर वालों का आशीर्वाद प्राप्त है”। इस पोस्ट पर उन्होंने लोगों से सुझाव भी मांगे थे और कहा था कि पार्टी को इससे नुकसान हो रहा है।
राजनीतिक हलकों में इस प्रोफ़ाइल बदलाव को विज की नाराजगी और भाजपा में आंतरिक खींचतान से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, इस पर अभी तक कैबिनेट मंत्री का आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।