Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

विकास दिवस पर एमवाई भारत चंडीगढ़ द्वारा मेगा रक्तदान शिविर का सफल आयोजन

17 September, 2025

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के 75वें जन्मदिवस पर सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत विकास दिवस के अवसर पर, मेरा युवा भारत (एमवाई भारत) चंडीगढ़, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार ने युवास्तंभ वेलफेयर एसोसिएशन, ग्लोबल यूथ फेडरेशन एवं अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के सहयोग से रॉक गार्डन, चंडीगढ़ में एक मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया।

शिविर में कुल 32 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ, जिसमें स्वयंसेवकों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रक्तदान के साथ-साथ दाताओं को भारत सरकार की ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान’ एवं स्टेम सेल डोनेशन के महत्व के बारे में भी जागरूक किया गया। इस अवसर पर एमवाई भारत, चंडीगढ़ के जिला युवा अधिकारी विनय कुमार ने जागरूकता सत्र का संचालन किया।यह भी उल्लेखनीय है कि  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने कई संबोधनों में रॉक गार्डन को रचनात्मकता, स्थिरता और जनभागीदारी का प्रतीक बता चुके हैं, जिससे यह स्थल इस सार्थक पहल के लिए उपयुक्त सिद्ध हुआ।

इस आयोजन में युवास्तंभ वेलफेयर एसोसिएशन से उपेंद्र मौर्य, ग्लोबल यूथ फेडरेशन से रोहित, अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद से मोहित गोयल, तथा एमवाई भारत चंडीगढ़ से मिस प्रीतिका, निर्मल और कुलजीत ने सक्रिय योगदान दिया। उनके प्रयासों से यह शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हो सका।यह मेगा रक्तदान शिविर सेवा, संकल्प और समर्पण की भावना का प्रतीक रहा, जिसने युवाओं को राष्ट्र निर्माण और जनकल्याण की दिशा में योगदान हेतु प्रेरित किया।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

यमुनानगर में नशे के खिलाफ जनसैलाब, CM नायब सैनी ने 1.16 लाख प्रतिभागियों की मैराथन को दिखाई हरी झंडी

Summer express, यमुनानगर। हरियाणा को नशामुक्त बनाने के संकल्प के साथ रविवार को यमुनानगर में आयोजित ‘नशे से जंग, यमुनानगर के संग’ जन-जागरूकता मैराथन ने नया इतिहास रच दिया। जगाधरी के मटका चौक से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अभियान में 1.16 लाख से अधिक लोगों के...

महेंद्रगढ़ में किराना दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

summer express, महेंद्रगढ़। शहर में सीएसडी कैंटीन के सामने स्थित अशोक पंसारी की किराना दुकान में रविवार तड़के करीब तीन बजे अचानक आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। समय रहते स्थानीय लोगों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे आसपास की दुकानों तक आग...

गुरुग्राम में चौकीदार हत्याकांड का खुलासा, मामूली विवाद में गमछे से गला घोंटकर हत्या

Summer express, गुरुग्राम। गुरुग्राम के फरुखनगर थाना क्षेत्र में 57 वर्षीय चौकीदार जयपाल की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वाहन पीछे करते समय हुए मामूली विवाद ने इतना गंभीर रूप ले लिया कि आरोपी ने गमछे से गला...
Summer Express - कुरुक्षेत्र में 22 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, मानसिक तनाव बना वजह

करनाल में निजी अस्पताल की नर्स ने फंदा लगाकर दी जान, शादी से पहले मंगेतर से विवाद की आशंका

Summer express, करनाल। हरियाणा के करनाल जिले के फूसगढ़ क्षेत्र में एक निजी अस्पताल में कार्यरत 24 वर्षीय नर्स ने कथित तौर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, एफएसएल टीम ने भी मौके से...

झज्जर में दर्दनाक सड़क हादसा: एयरफोर्स का फॉर्म भरने जा रहे दो दोस्तों की मौत, एक गंभीर घायल

Summer express, झज्जर। हरियाणा के झज्जर-बहादुरगढ़ मार्ग पर  दोपहर हुए भीषण सड़क हादसे में एयरफोर्स भर्ती प्रक्रिया से जुड़े तीन दोस्तों में से दो की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा बाजीतपुर रोड स्थित रामा मॉडल फार्म के पास हुआ, जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने आई-10 कार...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.