Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

राहुल गांधी पर बरसीं कंगना रनौत

मनमिन्दर अरोड़ा, कुल्लू हिमाचल | भारतीय चुनाव आयोग द्वारा लोकसभा से जुड़े राहुल गांधी के नए आरोपों को खारिज करने के बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से बहाने बनाना बंद करने का आग्रह किया। इसके बाद एक्स पर एक पोस्ट में राहुल गांधी ने कहा कि देश के युवा, छात्र और Gen z संविधान की रक्षा करेंगे, लोकतंत्र को बचाएंगे और वोट चोरी को रोकेंगे। उन्होंने लिखा है कि मैं उनके साथ हमेशा खड़ा हूं।

राहुल गांधी के इस बयान पर मंडी से सांसद कंगना रनौत ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। कंगना ने कहा कि राहुल गांधी लगातार देश को शर्मसार करने वाले बयान दे रहे हैं। उनकी करतूतें ही ऐसी हैं। भारत में Gen z को विदेशी अंदाज़ में प्रोटेस्ट के लिए बुलाना या इस तरह की मांग करना देश की छवि को खराब करता है।

कंगना ने आगे कहा कि राहुल गांधी को यह समझना चाहिए कि नेपाल में जेन-जेड ने नेपोटिज़्म सरकार को गिराया, लोगों को ज़िंदा जलाया और वंशवादी नेताओं को हटाया। वहां उन्होंने अपनी सरकार खुद चुनी और लोकतंत्र स्थापित किया। अगर ऐसी मांगें राहुल गांधी भारत में करते हैं तो जनता उन्हें बाहर का रास्ता दिखा देगी। ऐसे गलत संदेश देश को अस्थिर करने वाले हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी पहले भी विदेश जाकर भारत के खिलाफ अपील कर चुके हैं। उन्होंने अमेरिका जाकर कहा कि हमारे देश को बचाओ। अब भी उनकी यही करतूतें जारी हैं। यह दुखद है कि वे ऐसे बयान देने से बाज नहीं आ रहे। लगता है जैसे वे सुबह उठकर सोशल मीडिया पर कुछ भी पोस्ट कर देते हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अंबाला से पांवटा साहिब के लिए शुरू हुई सीधी बस सेवा, यात्रियों को राहत

summer express , अंकुर कपूर, अंबाला। अंबाला से हिमाचल प्रदेश के ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल पांवटा साहिब के लिए पहली बार सीधी बस सेवा शुरू की गई है। नई बस सेवा शुरू होने से पांवटा साहिब के साथ नाहन और हिमाचल व उत्तराखंड के अन्य क्षेत्रों की ओर जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी। यात्रियों को...

37 दिन बाद खत्म हुई नगर पालिका कर्मचारियों की हड़ताल, 16 मांगों पर बनी सहमति

summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा की 37 दिन से चल रही हड़ताल समाप्त होने के बाद कर्मचारी शनिवार से काम पर लौट आए। कर्मचारियों के काम पर लौटने से शहर में प्रभावित हुई सफाई व्यवस्था को दोबारा पटरी पर लाने का काम शुरू कर दिया गया है। नगर पालिका कर्मचारी...

युवाओं को अध्यात्म और राष्ट्र सेवा से जोड़ना समय की जरूरत: महंत रमन पुरी

summer express , बलिंदर कुमार .कैथल। आधुनिक शिक्षा, तकनीक और बढ़ती प्रतिस्पर्धा के दौर में युवा पीढ़ी के सामने अवसरों के साथ कई सामाजिक और मानसिक चुनौतियां भी बढ़ रही हैं। ऐसे में युवाओं को शिक्षा और रोजगार के साथ संस्कार, अध्यात्म, आत्मविश्वास, अनुशासन और राष्ट्र सेवा की भावना से जोड़ना समय की आवश्यकता है।...

सिरसा में सीएम सैनी ने सुनीं शिकायतें, युवाओं ने नियमित भर्ती की मांग उठाई

summer express , सिरसा। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शनिवार को ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में शामिल होने के लिए पंचायत भवन पहुंचे। बैठक से पहले पंचायत भवन परिसर के पार्क में अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे लोगों की भीड़ जुट गई। कई शिकायतकर्ताओं को भवन के अंदर प्रवेश नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री ने बैठक...

बेरी में 25 एकड़ जमीन पर बने 24 से अधिक फार्म हाउस अवैध, डीटीपी कार्रवाई की तैयारी

summer express ,तावड़ू। तावड़ू उपमंडल के बेरी राजस्व क्षेत्र में करीब 25 एकड़ जमीन पर पिछले डेढ़ वर्ष के दौरान विकसित किए गए दो दर्जन से अधिक फार्म हाउस प्रशासनिक जांच में नियमों के विपरीत पाए गए हैं। जांच के बाद प्रशासन ने कार्रवाई के लिए जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) विभाग को पत्र भेजा है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.