Facebook-f Youtube X-twitter

आदर्श रामलीला में हुआ श्रीराम और सीता जन्म का अद्भुत मंचन

चंडीगढ़ |  आदर्श रामलीला ड्रामाटिक क्लब द्वारा रविवार रात श्रीराम और सीता जन्म का भव्य मंचन किया गया। मंचन की शुरुआत अयोध्या नरेश दशरथ की पुत्र-प्राप्ति की व्याकुलता से हुई, जहां ऋषि वशिष्ठ ने श्रृंगी ऋषि के माध्यम से यज्ञ करवाकर पुत्र प्राप्ति का उपाय सुझाया। यज्ञ के फलस्वरूप राम, भरत, लक्ष्मण और शत्रुघ्न के जन्म का दृश्य बड़े ही भावपूर्ण तरीके से प्रस्तुत किया गया।

इसी क्रम में जनकपुरी में सीता जी के जन्म का मंचन हुआ। कथा के अनुसार, राजा जनक द्वारा खेत जोतते समय धरती से माता सीता प्रकट हुईं। वहीं दूसरी ओर, वनों में बढ़ते राक्षसी आतंक के कारण विश्वामित्र की तपस्या भंग होने का दृश्य भी दिखाया गया। इस पर विश्वामित्र ने दशरथ दरबार जाकर राम और लक्ष्मण को अपने साथ ले जाने का आग्रह किया। आरंभ में दशरथ असहज नजर आए, लेकिन अंततः उन्होंने दोनों पुत्रों को राक्षस वध हेतु भेजने की अनुमति दे दी।

कलाकारों की शानदार प्रस्तुति

  • दशरथ – पवन शर्मा
  • जनक – कृष्ण चौहान
  • राम – कुबेर आनंद
  • लक्ष्मण – हर्षित सक्सेना
  • वशिष्ठ – कृष्णा शर्मा
  • विश्वामित्र – सुनील कुमार
  • सुमंत – लविश अरोरा
  • मारीच – शहबाज खान
  • सुबाहु – सचिन सक्सेना
  • अन्य कलाकार – दर्पण, सक्षम, जतिन शर्मा, आदित्य, शिखर सक्सेना, आर्यन

सभी कलाकारों ने अपने किरदार को बेहद जीवंतता और भावनाओं से निभाया। मंचन के दौरान पूरा मैदान “जय श्रीराम” के नारों से गूंज उठा और दर्शक रामकथा के पावन प्रसंगों में मंत्रमुग्ध हो गए।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हिमाचल कैबिनेट के बड़े फैसले: किसानों को MSP राहत और 1500 पदों को मंजूरी

शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें रोजगार, कृषि और प्रशासन से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कैबिनेट फैसलों की जानकारी दी। सरकार ने विभिन्न विभागों में लगभग 1500 नए पद सृजित करने को मंजूरी दी...

गैंगस्टर से जान से मारने की धमकी मिली: मासूम शर्मा का बड़ा दावा

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा ने एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि उन्हें गैंगस्टर की ओर से जान से मारने की धमकी मिली थी। उन्होंने कहा कि उनके अमेरिका में रह रहे भाई को फोन कर धमकाया गया और कहा गया कि “मासूम का 20-25 करोड़ रुपये का बीमा करवा लो, उसके...

स्वारघाट के बलिया में छात्रों पर नशे का आरोप, ग्रामीणों ने मौके पर पकड़ा

बिलासपुर,सुभाष-:बिलासपुर जिले के स्वारघाट उपमंडल के बलिया क्षेत्र में कुछ छात्रों को कथित तौर पर नशा करते हुए पकड़ने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, स्थानीय ग्रामीणों को लंबे समय से इलाके में युवाओं की संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत मिल रही थी।इसी के चलते ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर कुछ छात्रों को घेर...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.