Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

खेल राज्यमंत्री गौरव  का जेजेपी सुप्रीमो पर पलटवार – जनता ने नकारा, अब अराजकता फैलाना चाहते हैं

Palwal, 28 September


हरियाणा के खेल, युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता और कानून-विधायी राज्य मंत्री गौरव गौतम ने रविवार को जवाहर नगर कैंप, वार्ड नंबर 12 में मन की बात कार्यक्रम का लाइव प्रसारण कार्यकर्ताओं के साथ सुना। इस मौके पर जिला अध्यक्ष विपिन बैंसला, मार्किट कमेटी चेयरमैन पंकज विरमानी सहित भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।


कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत में खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम ने जेजेपी सुप्रीमो अजय सिंह चौटाला के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि श्रीलंका, नेपाल और बांग्लादेश जैसे देशों के उदाहरण देकर भारत में भाजपा को उखाड़ फेंकने की बात करने वाले नेताओं को जनता पहले ही नकार चुकी है।गौरव गौतम ने कहा कि देश का युवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर विश्वास करता है। चुनावों में हारने वाले नेता अब अराजकता फैलाकर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।उन्होंने पलवल में मार्किट कमेटी चेयरमैन और वाइस चेयरमैन की नियुक्तियों पर विरोध की खबरों को भी खारिज किया और कहा कि उनके सामने इस तरह की कोई शिकायत नहीं आई है।


खेल मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से देशवासियों को आत्मनिर्भर भारत की ओर बढ़ने का संदेश दिया है। लोकल फॉर वोकल पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि हमें भारत में बनी वस्तुएं खरीदनी चाहिए, जिनमें देश की मिट्टी की खुशबू और कारीगरों की मेहनत झलकती है।उन्होंने कहा कि मन की बात से जीवन में नई ऊर्जा मिलती है और समाज व राष्ट्रहित में काम करने की प्रेरणा मिलती है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चुनाव से पहले नशे व कानून-व्यवस्था पर सवाल

अर्शदीप सिंह समर | समर न्यूज | लुधियानापंजाब में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले अक्टूबर में हुई कई गंभीर आपराधिक घटनाओं ने कानून-व्यवस्था और नशे के कारोबार पर बहस तेज कर दी है। मानसा में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले परविंदर सिंह झोटा की हत्या, लुधियाना और बठिंडा में पूर्व...

त्योहारों को लेकर फेज-11 थाना पुलिस अलर्ट, रात में बढ़ाई गश्त और चेकिंग

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज त्योहारों के सीजन में बाजारों में बढ़ती रौनक और लोगों की आवाजाही को देखते हुए मोहाली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। फेज-11 थाना पुलिस ने अपने क्षेत्र में चेकिंग अभियान तेज करने के साथ रात के समय गश्त भी बढ़ा दी है। थाना प्रभारी अमन बैदवान खुद...

13 साल बाद पंजाब ने जीती वीनू मांकड़ ट्रॉफी

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज पंजाब की अंडर-19 क्रिकेट टीम ने 13 साल के लंबे इंतजार के बाद वीनू मांकड़ ट्रॉफी जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। इंदौर के दिल्ली कॉलेज ग्राउंड में खेले गए फाइनल मुकाबले में पंजाब ने मुंबई को हराकर खिताब अपने नाम किया।बुधवार को टीम के पंजाब लौटने पर मोहाली...

चंडीगढ़ नगर निगम की बैठक में टूटी सड़कों को लेकर हंगामा, कांग्रेस और आप पार्षदों ने अधिकारियों को घेरा

समर न्यूज | चंडीगढ़ चंडीगढ़ नगर निगम की बुधवार को आयोजित सामान्य सदन की बैठक में शहर की बदहाल सड़कों और मरम्मत कार्यों में हो रही देरी को लेकर जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों में सड़कों की खस्ता हालत का मुद्दा उठाते हुए नगर निगम के अधिकारियों...

रेहड़ी-फड़ी वालों की पर्चियां काटने पर फेस-7 मार्केट में गहराया विवाद, निगम की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूजदिवाली से पहले ही फेस-7 मार्केट में रेहड़ी-फड़ी वालों की पर्चियां काटने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। मार्केट प्रधान सरबजीत सिंह पारस ने नगर निगम की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि निगम की ओर से पोस्ट ऑफिस के पास करीब 60 से 70 रेहड़ी-फड़ी वालों की पर्चियां...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.