Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

दशहरे 2025: यमुनानगर में रावण दहन जो सबको हैरान कर देगा

यमुनानगर | इस साल दशहरा पर्व को लेकर यमुनानगर में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। शहरवासियों को 75 फुट ऊंचा रावण दहन देखने का मौका मिलेगा। इसके साथ ही मेघनाथ और कुंभकरण के 65 फुट ऊंचे पुतले भी तैयार किए गए हैं। विशाल पुतलों को देखने के लिए लोगों में भारी उत्सुकता है।

करीब 40 दिनों से कारीगर इन पुतलों को बनाने में जुटे थे। दिन-रात मेहनत के बाद अब पुतले अंतिम रूप ले चुके हैं। रावण को सजाने-संवारने का काम जोर-शोर से किया जा रहा है और कारीगर अंतिम टच देकर इन्हें मैदान में स्थापित करने की तैयारी कर रहे हैं। पुतलों की सजावट के लिए सहारनपुर से विशेष कागज और कपड़ा मंगवाया गया है, जिससे ये और आकर्षक दिखाई दे रहे हैं। रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतलों को बनाने में 4 लाख रुपये से अधिक की लागत आई है।

कारीगर महिंदर मनचंदा ने बताया कि उनका परिवार पिछले 40 सालों से दशानन, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले बनाने का पुश्तैनी काम कर रहा है। विधि-विधान से पुतले तैयार किए जाते हैं, उनकी पूजा की जाती है, और ढोल के साथ इन्हें मैदान तक ले जाकर दहन किया जाता है। इस बार इन पुतलों में करीब 2 लाख रुपये की आतिशबाजी भी लगाई गई है।

दशहरा पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। पौराणिक मान्यता के अनुसार, भगवान श्रीराम ने असत्य और अहंकार के प्रतीक रावण का वध किया था। इसी परंपरा को जीवंत करते हुए हर साल पुतले दहन कर समाज को संदेश दिया जाता है कि चाहे बुराई कितनी भी बड़ी हो, अंत में अच्छाई ही जीतती है।

इस बार यमुनानगर में दशहरे का उत्सव और भी खास रहेगा। विशाल पुतलों के दहन के साथ रंगीन आतिशबाजी और रोशनी पूरे मैदान को जगमगा देंगे। हजारों लोग इस दृश्य का साक्षी बनेंगे। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर कोई उत्साह से इस पर्व का आनंद लेने के लिए तैयार है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

वार्ड-29, 4, 9, 15, 1, 3 और 32 एससी के लिए आरक्षित

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I नगर निगम चुनाव के लिए शुक्रवार को हुए वार्ड आरक्षण ड्रा में वार्ड-29, 4, 9, 15, 1, 3 और 32 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित कर दिए गए। इन सात वार्डों में से तीन वार्ड अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित होंगे। इसके साथ ही नौ वार्ड सामान्य...

सीबीआई ने 75 करोड़ क्रेस्ट घोटाले में आईएफएस नवनीत श्रीवास्तव पर चार्जशीट दाखिल की

मोनिका रावत ,चंडीगढ़। चंडीगढ़ रिन्यूएबल एनर्जी एंड साइंस एंड टेक्नोलाजी प्रमोशन सोसाइटी (क्रेस्ट) के 75.4 करोड़ रुपये के घोटाले में सीबीआइ ने शुक्रवार को चंडीगढ़ कोर्ट चार्जशीट दाखिल कर दी। चार्जशीट में क्रेस्ट के तत्कालीन सीईओ और आइएफएस अधिकारी नवनीत श्रीवास्तव, विपम कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड और उसकी निदेशक को आरोपित बनाया गया है। कंपनी की...

हीरानगर में पाकिस्तानी घुसपैठिया पकड़ा, बीएसएफ ने शुरू की पूछताछ

summer express , हीरानगर। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि उसने तरनाह नाले के रास्ते भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने की कोशिश की थी। सतर्क जवानों ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर...

शिमला जिला परिषद चुनाव में हार को शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया  निराशाजनक, समीक्षा की जरूरत,आपस मे नही  कोई मनमुटाव

दिल्ली में कांग्रेस नेताओं से  संगठन ओर सरकार को लेकर हुई चर्चा Summer express/शिमला,संजू -:शिमला जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने चुनाव परिणामों को कांग्रेस के लिए निराशाजनक करार दिया है। उन्होंने कहा कि शिमला जिला लंबे समय से...

नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं को लॉटरी और भांग की खेती का तोहफा: त्रिलोक जमवाल

Summer express/बिलासपुर, सुभाष-: सदर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक त्रिलोक जमवाल ने प्रदेश सरकार द्वारा लॉटरी को बढ़ावा देने और भांग की खेती को कानूनी मान्यता देने के फैसले पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने इन निर्णयों को प्रदेश और युवाओं के भविष्य के लिए चिंताजनक बताते हुए कहा कि एक ओर हजारों युवा रोजगार और...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.