Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

धर्मशाला: टूटी सड़कों से मैक्लोडगंज पर्यटन प्रभावित, बस सेवा की जरूरत

Dharamshala, Rahul 

अंतरराष्ट्रीय पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज को जोड़ने वाली सड़कें लंबे समय से जर्जर हैं, जिसके चलते पर्यटक यहां तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। होटल एवं रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष अश्वनी बांबा ने प्रेसवार्ता में कहा कि दो माह से बंद पड़े बाईपास व खड़ा डंडा रोड की मरम्मत नहीं हुई है, जिससे पर्यटन उद्योग पूरी तरह प्रभावित हुआ है।

बांबा ने कहा कि दिल्ली से धर्मशाला आने वाली वोल्वो और डीलक्स बसों को सीधे मैक्लोडगंज तक पहुंचाने की व्यवस्था की जानी चाहिए, ताकि बड़े वाहनों से पर्यटक आसानी से यहां आ सकें। उन्होंने चेताया कि यदि समय रहते सड़क सुधार और स्थायी समाधान नहीं किया गया तो होटल कारोबार पूरी तरह चौपट हो जाएगा।

हर साल सिर्फ पैचवर्क

होटल एसोसिएशन अध्यक्ष ने कहा कि हर साल केवल पैचवर्क मरम्मत कर खानापूर्ति की जाती है। वर्षा जल चैनलाइजेशन और ढलान संरक्षण की अनदेखी के चलते बार-बार भूस्खलन होता है और सड़कें टूट जाती हैं। इसका असर सीधा पर्यटक आगमन पर पड़ रहा है और धर्मशाला का पर्यटन उद्योग लगातार नुकसान झेल रहा है।

सांसद बोले – समाधान के प्रयास होंगे

कांगड़ा-चंबा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने भी माना कि सड़कों की जर्जर स्थिति के कारण बड़े वाहन मैक्लोडगंज तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन और विभागीय अधिकारियों से बात करके फीडबैक लिया जाएगा और जल्द से जल्द समाधान के प्रयास किए जाएंगे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

दिल्ली प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे युवाओं को रोका, जिला पार्षद जयदेव डागर समेत कई समर्थक हिरासत में

Summer express, रोहतक। दिल्ली में आयोजित एक प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे युवाओं और समर्थकों को शनिवार को रोहतक जिले की सांपला सीमा पर पुलिस ने हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए गए लोगों में जिला पार्षद जयदेव डागर और उनके कई समर्थक शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, जयदेव डागर अपने समर्थकों के...

रेवाड़ी हाईटेक जेल से कैदियों के फरार होने पर बड़ा एक्शन, अधीक्षक निलंबित

Summer express, रेवाड़ी। हरियाणा की रेवाड़ी स्थित हाईटेक जिला जेल से दो कैदियों के फरार होने के मामले में जेल प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जेल अधीक्षक सुरेंद्र दलाल को निलंबित कर दिया है। यह कदम विभागीय जांच और उच्च अधिकारियों की समीक्षा के बाद उठाया गया है। जानकारी के अनुसार, रेवाड़ी की नवनिर्मित...

हाई कोर्ट ने अशोक खेमका के पक्ष में सुनाया फैसला, केंद्र के आदेश रद्द

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा कैडर के चर्चित पूर्व आईएएस अधिकारी अशोक खेमका को पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट से महत्वपूर्ण राहत मिली है। अदालत ने केंद्र सरकार और केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण के उन आदेशों को निरस्त कर दिया है, जिनके तहत उन्हें भारत सरकार में अतिरिक्त सचिव या सचिव स्तर पर एंपैनलमेंट का लाभ देने...

हांसी में पूर्व सैनिक ने की आत्महत्या : सुसाइड नोट में चार लोगों के नाम, आर्थिक विवाद की जांच शुरू

Summer express, हांसी। शहर के विकास नगर क्षेत्र में एक पूर्व सैनिक द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान 63 वर्षीय सुंदर पंघाल के रूप में हुई है, जो हिसार कैंट के निवासी थे और मूल रूप से गांव भगाना से संबंध...

एक शिक्षक के भरोसे नाय स्कूल, ग्रामीणों ने मांगी अतिरिक्त स्टाफ की तैनाती

Summer express/सिरमौर, संजू -:सिरमौर जिले के शिलाई क्षेत्र स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला नाय में शिक्षकों की कमी को लेकर ग्रामीणों में चिंता बढ़ती जा रही है। स्कूल में वर्तमान में 36 विद्यार्थी अध्ययन कर रहे हैं, लेकिन उनकी पढ़ाई का पूरा दायित्व केवल एक शिक्षक पर होने से शैक्षणिक व्यवस्था प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.