Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

भाजपा नेता के घर से चोरी, नौकर समेत आरोपी गिरफ्तार

गुरुग्राम  | भाजपा की जिला उपाध्यक्ष और ए3एम कंपनी की निदेशक ममता भारद्वाज के घर में शुक्रवार सुबह चोरी की वारदात हुई। घटना के समय ममता भारद्वाज अपने पति अरुण भारद्वाज के साथ पार्क में मॉर्निंग वॉक पर थीं। करीब आधे घंटे बाद घर लौटने पर उन्होंने पाया कि लाखों रुपए के सोने और हीरे के गहने और नकदी गायब थी। साथ ही घर का नौकर भी फरार था।

सूचना मिलते ही सेक्टर-50 थाना पुलिस, अपराध शाखा और क्राइम सीन टीम मौके पर पहुंची। कार्रवाई के दौरान अपराध शाखा सेक्टर-43 की टीम ने चोरी के महज आठ घंटे में ही नौकर युवराज थापा को दिल्ली के आनंद विहार बस अड्डे से गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से करीब 10 लाख रुपए के गहने बरामद किए गए। वहीं, मामले में संलिप्त एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

घटना का क्रम:

जानकारी के मुताबिक, ममता भारद्वाज ने दिल्ली की एक प्लेसमेंट एजेंसी के जरिए नेपाल निवासी युवराज थापा को घरेलू नौकर के रूप में रखा था। करीब 15 दिन पहले रखा गया नौकर अच्छा व्यवहार कर रहा था। मगर शुक्रवार सुबह जब परिवार मॉर्निंग वॉक पर गया, घर लौटने पर पाया कि घर का दरवाजा खुला था और अलमारियां बिखरी हुई थीं। जांच में पता चला कि घर से लगभग 20 लाख रुपए के गहने और 2 लाख नकद गायब हैं।

पुलिस की कार्रवाई:

अपराध शाखा सेक्टर-43 की टीम ने दो टीमों का गठन किया और दिल्ली के आनंद विहार बस अड्डे पर दबिश दी। वहां युवराज थापा को नेपाल भागने से पहले गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में युवराज ने बताया कि उसने अपने साथी भीम बहादुर के साथ मिलकर चोरी की थी। चोरी के बाद आरोपी चोरी का माल साझा करने के लिए ऑटो से दिल्ली के आया नगर गए। फिलहाल भीम बहादुर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम सक्रिय है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चुनाव से पहले नशे व कानून-व्यवस्था पर सवाल

अर्शदीप सिंह समर | समर न्यूज | लुधियानापंजाब में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले अक्टूबर में हुई कई गंभीर आपराधिक घटनाओं ने कानून-व्यवस्था और नशे के कारोबार पर बहस तेज कर दी है। मानसा में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले परविंदर सिंह झोटा की हत्या, लुधियाना और बठिंडा में पूर्व...

त्योहारों को लेकर फेज-11 थाना पुलिस अलर्ट, रात में बढ़ाई गश्त और चेकिंग

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज त्योहारों के सीजन में बाजारों में बढ़ती रौनक और लोगों की आवाजाही को देखते हुए मोहाली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। फेज-11 थाना पुलिस ने अपने क्षेत्र में चेकिंग अभियान तेज करने के साथ रात के समय गश्त भी बढ़ा दी है। थाना प्रभारी अमन बैदवान खुद...

13 साल बाद पंजाब ने जीती वीनू मांकड़ ट्रॉफी

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज पंजाब की अंडर-19 क्रिकेट टीम ने 13 साल के लंबे इंतजार के बाद वीनू मांकड़ ट्रॉफी जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। इंदौर के दिल्ली कॉलेज ग्राउंड में खेले गए फाइनल मुकाबले में पंजाब ने मुंबई को हराकर खिताब अपने नाम किया।बुधवार को टीम के पंजाब लौटने पर मोहाली...

चंडीगढ़ नगर निगम की बैठक में टूटी सड़कों को लेकर हंगामा, कांग्रेस और आप पार्षदों ने अधिकारियों को घेरा

समर न्यूज | चंडीगढ़ चंडीगढ़ नगर निगम की बुधवार को आयोजित सामान्य सदन की बैठक में शहर की बदहाल सड़कों और मरम्मत कार्यों में हो रही देरी को लेकर जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों में सड़कों की खस्ता हालत का मुद्दा उठाते हुए नगर निगम के अधिकारियों...

रेहड़ी-फड़ी वालों की पर्चियां काटने पर फेस-7 मार्केट में गहराया विवाद, निगम की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूजदिवाली से पहले ही फेस-7 मार्केट में रेहड़ी-फड़ी वालों की पर्चियां काटने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। मार्केट प्रधान सरबजीत सिंह पारस ने नगर निगम की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि निगम की ओर से पोस्ट ऑफिस के पास करीब 60 से 70 रेहड़ी-फड़ी वालों की पर्चियां...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.