Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

आखिर श्रद्धालुओं की आस्था के चलते 365 साल बाद ढालपुर पहुंचे देवता कुई कांडा नाग

Kullu, Manminder Arora 

अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव में इस बार एक ऐतिहासिक पल देखने को मिला। जिला कुल्लू के उपमंडल निरमंड के तांदी गांव से देवता कुई कांडा नाग पूरे 365 साल बाद ढालपुर मैदान पहुंचे हैं। देवता को देखने के लिए रोजाना हजारों श्रद्धालु उमड़ रहे हैं।

1960 के बाद अब पहुंचे ढालपुर

देवता कुई कांडा नाग ने वर्ष 1660 में पहली बार अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव में भाग लिया था। इसके बाद लंबे समय तक वे उत्सव में नहीं आए। साल 1960 में एक बार वे ढालपुर पहुंचे, लेकिन फिर किन्हीं कारणों से दशहरा में आना बंद कर दिया।

इस बार क्षेत्र के युवाओं ने विशेष बैठक कर देवता से दशहरा में आने की अनुमति मांगी। श्रद्धालुओं की प्रार्थना को देवता ने स्वीकार किया और लगभग 200 किलोमीटर की पैदल यात्रा के बाद देवता हजारों लोगों के साथ ढालपुर पहुंचे।

पैदल यात्रा और पड़ाव

देवता अपने हारियान व देवलु के साथ यात्रा पर निकले।

  • पहला पड़ाव घियागी में किया गया।
  • दूसरे दिन देवता शनि मंदिर पहुंचे।
  • तीसरे दिन भुंतर पहुंचे।

देवता कुई कांडा नाग के पुजारी गोविंद शर्मा ने बताया कि देवता किसी भी प्रकार की छत, प्रवेश द्वार या टनल से होकर नहीं गुजरते। पूरी यात्रा में यह भी तय किया गया कि तांदी से किस गांव के लोग देवता को उठाएंगे और आगे कौन जिम्मेदारी निभाएगा। हर घर से एक व्यक्ति का आना अनिवार्य था।

आपदा से बचाव के देवता

पुजारी गोविंद शर्मा ने बताया कि कुई कांडा नाग को बूढ़ी नागिन माता का सबसे बड़ा पुत्र माना जाता है और इन्हें नौ नाग (नसेसर) के नाम से भी जाना जाता है।

  • विशेष रूप से सूखे या प्राकृतिक आपदा से बचाव के लिए इनकी पूजा की जाती है।
  • इस वर्ष जब पूरा क्षेत्र भारी बरसात से जूझ रहा था, तब भी श्रद्धालुओं ने देवता से रक्षा की प्रार्थना की थी। देवता की कृपा से किसी का भी नुकसान नहीं हुआ।
  • देवता को महामारी को दूर करने और बारिश देने के लिए भी जाना जाता है।
  • मंदिर और आस्थाएं

कुई कांडा नाग के मंदिर तांदी, शेउगी, लटाडागई, घोरला, रूवा, ग्वाल, लुहरी सहित कई स्थानों पर स्थित हैं।देवता का प्रमुख मंदिर तीन गढ़ — हिमरी, सिरिगढ़ और नारायणगढ़ की चोटियों पर है।

देवता के साथ छियारा, पांचवीर, जल देवता, मशान देवता, बंशीरा, न्या देवता, जाछनी देवता और काली भगवती भी वास करते हैं।देवता के रथ में माता भुवनेश्वरी माता और जलेश्वरी भी विराजमान हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.