Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कांग्रेस ने लंबा इंतजार खत्म कर दिया, हुड्डा बने नेता विपक्ष

चंडीगढ़ |  हरियाणा कांग्रेस ने लंबे इंतजार के बाद भूपेंद्र सिंह हुड्डा को चौथी बार विधानसभा में विपक्ष का नेता नियुक्त कर दिया है। राज्य में भाजपा सरकार के गठन के बाद लगभग एक साल तक विधानसभा तीन सत्र बिना विपक्ष के नेता के चले। शुक्रवार को विधानसभा सचिवालय ने हुड्डा को नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने की अधिसूचना जारी की।

हुड्डा अब चंडीगढ़ के सेक्टर सात स्थित 70 नंबर कोठी में कार्यरत रहेंगे, जहां वे पिछले एक साल से रह रहे थे। कांग्रेस के सात विधायकों : चौधरी आफताब अहमद, गीता भुक्कल, इंदुराज नरवाल, जस्सी पेटवाड़, देवेंद्र हंस, बलराम दांगी और विकास सहारण ने 30 सितंबर को विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण को पत्र सौंपकर हुड्डा को विधायक दल का नेता बनाने की सिफारिश की थी।

हरियाणा विधानसभा में कांग्रेस के 37 और इनेलो के 2 विधायक हैं। 90 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा 48 विधायकों के साथ सबसे बड़े दल के रूप में है। नेता प्रतिपक्ष को वेतन, भत्ते, कोठी, गाड़ी, स्टाफ और कार्यालय की सुविधा के साथ कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त होता है।

हुड्डा का राजनीतिक रिकॉर्ड:

हुड्डा रोहतक जिले की गढ़ी-सांपला किलोई सीट से छठी बार विधायक हैं और चौथी बार नेता प्रतिपक्ष बने हैं। इससे पहले वे अगस्त 2002, सितंबर 2019 और नवंबर 2019 में विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रह चुके हैं। वर्तमान में प्रदेश में केवल ओम प्रकाश चौटाला दो बार नेता प्रतिपक्ष रह चुके हैं।

कानूनी दर्जा और सुविधाएं:

हरियाणा विधानसभा (सदस्यों का वेतन, भत्ते और पेंशन) अधिनियम 1975 के तहत नेता प्रतिपक्ष का पद वैधानिक रूप से कैबिनेट मंत्री के समकक्ष माना जाता है। इस पद पर वेतन व भत्तों पर इनकम टैक्स का भुगतान राज्य सरकार करती है।

हुड्डा का बयान:

“मुझे विपक्ष का नेता बनाने में कोई देरी नहीं हुई। कांग्रेस के सभी विधायक दल के नेता चुनने का अधिकार हाईकमान को सौंप चुके थे। संगठन को मजबूत करने के लिए सभी जिलाध्यक्ष नियुक्त किए गए और राव नरेंद्र प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए। मैं अपने नियुक्ति के लिए कांग्रेस हाईकमान का आभार व्यक्त करता हूं।”

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.