Hamirpur, Arvind
भाजपा प्रदेश वरिष्ठ प्रवक्ता राजेंद्र राणा ने प्रदेश कांग्रेस सरकार पर अफसरों को सोची समझी साजिश के तहत एडिशनल चार्ज देने का आरोप लगाया। राणा ने कहा कि मुख्य सचिव और पुलिस महकमे के डीजीपी सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर अधिकारी एडिशनल चार्ज पर तैनात हैं।
राजेंद्र राणा ने ये भी सवाल उठाया कि परमानेंट तैनाती क्यों नहीं की जा रही और एक्सटेंशन की परंपरा क्यों बढ़ाई जा रही है। राणा ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि प्रदेश की सत्ता व्हाट्सएप ग्रुप पर चल रही है।भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा हिमाचल को 1500 करोड़ रुपए की मंजूरी नरेंद्र मोदी की गारंटी है और यह कांग्रेस की झूठी घोषणा नहीं है। उन्होंने यह भी दावा किया कि हिमाचल और हमीरपुर में जनता अब कांग्रेस की नीतियों से नाराज है और भाजपा में शामिल हो रही है।