Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

विदेशों में मारे गए भारतीयों और फौजियों की आत्मिक शांति के लिए  कुरुक्षेत्र में होगा शांति महायज्ञ

कुरुक्षेत्र, 5 अक्टूबर 

विदेशों में मारे गए भारतीय नागरिकों और देश की सीमाओं पर तैनात सैनिकों की सुरक्षा व आत्मिक शांति के लिए 12 अक्टूबर को कुरुक्षेत्र में एक शांति महायज्ञ आयोजित किया जाएगा। इस यज्ञ से पहले 8 अक्टूबर को जींद से पैदल यात्रा शुरू होगी, जो 11 अक्टूबर को कुरुक्षेत्र पहुंचेगी


इस बारे में जानकारी देते हुए डॉ. जसवीर लोहान ने बताया कि विदेशों में कई भारतीयों की किसी कारणवश मृत्यु हो जाती है और कुछ का अंतिम संस्कार विधिवत नहीं हो पाता। ऐसे सभी भारतीयों की आत्मा की शांति तथा सीमाओं पर देश की रक्षा करने वाले फौजियों के स्वास्थ्य और शहीदों की आत्मिक शांति के लिए यह हवन यज्ञ किया जा रहा है।यात्रा के दौरान हर गांव से मिट्टी और पानी एकत्र किया जाएगा, जिसे कुरुक्षेत्र में ब्रह्म सरोवर के निकट मेडिटेशन हॉल में स्थापित हवन कुंडों में उपयोग किया जाएगा। यह मिट्टी 48 कोष क्षेत्र से भी एकत्र की जाएगी।जाट सभा के प्रधान कृष्ण शौकंद ने अपील की कि “हर घर से एक मुट्ठी मिट्टी और पानी का लोटा जरूर लेकर आएं, ताकि इस हवन में सबकी भागीदारी सुनिश्चित हो सके।”डॉ. लोहान ने बताया कि उनकी संस्था यारी इंटरनेशनल (अमेरिका एवं इंडिया) विदेशों में रहने वाले भारतीयों की सहायता के लिए कार्यरत है। यदि किसी भारतीय को विदेश में कोई परेशानी होती है, तो संस्था उसकी मदद करती है। वहीं विदेश में किसी भारतीय की मृत्यु होने पर संस्था शव को निशुल्क भारत लाने की व्यवस्था भी करती है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

Summer Express - सोलन में फ्लैट में लगी आग,समय पर पहुंची टीम ने टाला बड़ा हादसा

सोलन में फ्लैट में लगी आग,समय पर पहुंची टीम ने टाला बड़ा हादसा

Summer express/सोलन-:हिमाचल प्रदेश के सोलन शहर के जेबीटी रोड पर स्थित एक फ्लैट में शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे अचानक आग लग गई, जिससे आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत अग्निशमन विभाग को खबर दी। मौके पर पहुंची टीम ने कड़ी मेहनत के बाद आग...
Summer Express - पालमपुर नगर निगम चुनाव: कांग्रेस ने तय की पारदर्शी चयन प्रक्रिया, 26 अप्रैल तक आवेदन आमंत्रित

पालमपुर नगर निगम चुनाव: कांग्रेस ने तय की पारदर्शी चयन प्रक्रिया, 26 अप्रैल तक आवेदन आमंत्रित

धर्मशाला, राहुल -:पालमपुर में आगामी नगर निगम चुनावों को लेकर राजेश धर्माणी ने उम्मीदवार चयन प्रक्रिया को लेकर स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस बार टिकट वितरण में पूरी पारदर्शिता और सामूहिक निर्णय प्रक्रिया को प्राथमिकता देगी। इच्छुक उम्मीदवारों को 26 अप्रैल शाम 5 बजे तक अपने आवेदन जमा करने...
Summer Express - डॉ. महिंद्र शर्मा ने बद्रीनाथ-केदारनाथ धाम के लिए 1.01 करोड़ रुपये दान किए

डॉ. महिंद्र शर्मा ने बद्रीनाथ-केदारनाथ धाम के लिए 1.01 करोड़ रुपये दान किए

Summer express /ऊना, राकेश -:हिमाचल प्रदेश के उद्योगपति और समाजसेवी डॉ. महिंद्र शर्मा ने श्रद्धालुओं की सुविधाओं के विस्तार हेतु बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति को 1 करोड़ 1 लाख रुपये का दान दिया है। यह राशि उन्होंने केदारनाथ मंदिर परिसर में समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी को औपचारिक रूप से चेक के माध्यम से सौंपी। डॉ....
Summer Express - कुरुक्षेत्र में सड़क हादसा: सब्जी विक्रेता की मौत, तेज रफ्तार वाहन टक्कर मारकर फरार

कुरुक्षेत्र में सड़क हादसा: सब्जी विक्रेता की मौत, तेज रफ्तार वाहन टक्कर मारकर फरार

Summer express, कुरुक्षेत्र  | कुरुक्षेत्र में दिल्ली-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में एक सब्जी विक्रेता की दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार और अनियंत्रित वाहन ने रेहड़ी को टक्कर मार दी, जिससे रेहड़ी चालक रामेश्वर मेहतो की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन का टायर उनके...
Summer Express - हरियाणा में मिड-डे मील सुधार के लिए शिक्षकों को बनाया जाएगा मास्टर ट्रेनर, बढ़ेगी भोजन की गुणवत्ता

हरियाणा में मिड-डे मील सुधार के लिए शिक्षकों को बनाया जाएगा मास्टर ट्रेनर, बढ़ेगी भोजन की गुणवत्ता

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा में मिड-डे मील व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नई पहल शुरू की गई है, जिसके तहत अब पहले शिक्षकों को मास्टर ट्रेनर के रूप में तैयार किया जाएगा। ये प्रशिक्षित शिक्षक आगे कुक-कम-हेल्पर को पोषण, स्वच्छता और स्वास्थ्य संबंधी प्रशिक्षण देंगे, जिससे स्कूलों में बच्चों को मिलने वाले भोजन की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.