Dharamshala, Rahul
कांगड़ा घाटी में रविवार को हुई तेज बारिश के साथ ही धौलाधार की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी दर्ज की गई। इससे पूरे क्षेत्र में ठंडक बढ़ गई है और सर्दियों की दस्तक साफ महसूस की जा सकती है। सुबह से ही तेज हवाओं और बारिश ने मौसम को पूरी तरह बदल दिया। कई इलाकों में पेड़ों के गिरने की खबरें भी सामने आई हैं।
धौलाधार की पहाड़ियों पर सफेद चादर ओढ़े बर्फ ने नज़ारे बेहद मनमोहक बना दिए हैं। अक्टूबर में हुई यह बर्फबारी इस बार सर्दियों के जल्दी आने का संकेत मानी जा रही है। धर्मशाला, मैक्लोडगंज और आसपास के क्षेत्रों में लोगों ने गर्म कपड़े पहनने शुरू कर दिए हैं।पर्यटन व्यवसायियों के चेहरों पर भी रौनक लौट आई है, क्योंकि बर्फबारी के साथ ही सर्दियों के पर्यटन सीजन की अच्छी शुरुआत होने की उम्मीद बढ़ गई है.