Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा में देव संस्कृति की झलक — शाही ठाठ में निकली भगवान नरसिंह की ऐतिहासिक जलेब

Kullu, Manminder Arora 

विश्व प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव में इस वर्ष भी देव संस्कृति की झलक देखने को मिल रही है। भगवान नरसिंह की पारंपरिक शाही जलेब (शोभायात्रा) शाही ठाठ और भव्यता के साथ निकाली जा रही है। यह जलेब, जिसे स्थानीय लोग ‘राजा की जलेब’ के नाम से भी जानते हैं, कुल्लू रियासत की शाही परंपरा और देव संस्कृति की प्राचीन विरासत का प्रतीक मानी जाती है।

देव रथों के संग नाचते है देवलू

दशहरा के दूसरे दिन से लेकर सातवें दिन तक प्रतिदिन यह शोभायात्रा निकाली जाती है, जिसमें हर दिन अलग-अलग घाटियों के देव रथ शामिल होते हैं।स्थानीय मान्यता के अनुसार, भगवान नरसिंह की यह जलेब उत्सव स्थल के चारों ओर देव सुरक्षा चक्र तैयार करती है, जिससे नकारात्मक शक्तियां, आपदाएं और बीमारियां उत्सव क्षेत्र के पास नहीं आतीं। यह परंपरा कुल्लू की दिव्य विरासत और देव संस्कृति की सुरक्षा परंपरा का प्रतीक मानी जाती है।

शोभायात्रा की शुरुआत ढालपुर मैदान में अस्थायी रूप से स्थापित राजा की चणनी से होती है। कुल्लू राजवंश के उत्तराधिकारी महेश्वर सिंह, जो भगवान नरसिंह के प्रतिनिधि माने जाते हैं, विशेष पालकी में सवार होकर यात्रा का नेतृत्व करते हैं।जलेब में सबसे आगे भगवान नरसिंह की सुसज्जित घोड़ी चलती है, उसके दोनों ओर देव रथ, और उनके पीछे सैकड़ों देवलू (देव सेवक) ढोल-नगाड़ों, रणभेरियों और करनालों की गूंज के बीच नृत्य करते हुए चलते हैं।

प्रतिदिन नरसिंह भगवान  ढालपुर मैदान में बांधते है रक्षा सूत्र

भगवान रघुनाथ के कारदार दानवेन्द्र सिंह के अनुसार, यह शोभायात्रा भगवान नरसिंह की है, जिन्हें कुल्लू राजगद्दी का संरक्षक देवता माना जाता है। यह केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सुरक्षा का प्रतीक चक्र भी है। इसमें गद्दी के प्रतीक — ढाल, तलवार और अन्य शाही चिन्ह साथ चलते हैं।हर दिन यह यात्रा देवी हिडिम्बा मंदिर के स्थान पर जाकर समाप्त होती है। भले ही समय के साथ कई परंपराओं में परिवर्तन आया हो, लेकिन कुल्लू के देवताओं ने स्वयं निर्णय लेकर इस सदियों पुरानी शाही जलेब परंपरा को अक्षुण्ण बनाए रखने का आदेश दिया है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.