Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

विश्व हेवीवेट चैंपियनशिप जीतकर शिमला लौटे टाइगर राप्टा… युवाओं को दिया ‘फिटनेस फॉर फ्यूचर’ संदेश

विश्व हेवीवेट चैंपियनशिप जीतकर शिमला लौटे टाइगर राप्टा… युवाओं को दिया ‘फिटनेस फॉर फ्यूचर’ संदेश

Shimla, 6 October

दक्षिण अफ्रीका में आयोजित “रेसल मॉन्स्टर 7” वर्ल्ड हेवीवेट चैंपियनशिप जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले भारतीय प्रो रेसलर टाइगर राप्टा (दिनेश) ने सोमवार को शिमला में पत्रकार वार्ता कर अपनी ऐतिहासिक उपलब्धि को प्रदेश और देश के युवाओं को समर्पित किया। 

चौपाल उपमंडल के मड़ावग गांव के रहने वाले टाइगर राप्टा ने कहा कि यह जीत सिर्फ उनकी नहीं, बल्कि पूरे भारत की जीत है।उन्होंने बताया कि चैम्पियनशिप के फाइनल मुकाबले में उन्होंने पोर्ट एलिज़ाबेथ में दुनिया के 20 नामी रेसलरों को पटखनी दी। टाइगर ने कहा, “मैंने जब रेसलिंग शुरू की थी, तब सपना देखा था कि भारत का झंडा अंतरराष्ट्रीय मंच पर लहराए — आज वह सपना पूरा हुआ है।”

“नशा किसी का साथी नहीं, खेल है असली पहचान”

टाइगर राप्टा ने हिमाचल के युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील करते हुए कहा कि खेल और फिटनेस ह सफलता की असली कुंजी हैं। “नशा किसी का साथी नहीं, बल्कि विनाश का रास्ता है। युवाओं को खेल की ओर रुझान बढ़ाना होगा,” उन्होंने कहा।

हिमाचल में रेसलिंग अकादमी की उठाई मांग

उन्होंने प्रदेश सरकार से हिमाचल में रेसलिंग अकादमी खोलने की मांग की ताकि स्थानीय युवाओं की प्रतिभा को मंच मिल सके। उन्होंने कहा, “हिमाचल के युवाओं में टैलेंट की कोई कमी नहीं, मौका मिले तो सौ खली और टाइगर यहीं से निकलेंगे।राप्टा जल्द ही “फिटनेस फॉर फ्यूचर” अभियान के तहत प्रदेशभर में युवाओं से संवाद कर उन्हें खेलों से जोड़ने की मुहिम शुरू करेंगे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

22 दिनों से बूंद-बूंद को तरस रही सिरसा की खन्ना कॉलोनी,पानी के लिए मचा हाहाकार

Summer express/सिरसा,विजय-: हरियाणा के सिरसा शहर में इन दिनों पेयजल संकट गंभीर रूप लेता जा रहा है। शहर की खन्ना कॉलोनी के निवासी पिछले 22 दिनों से पानी की भारी किल्लत का सामना कर रहे हैं। हालात इतने खराब हो चुके हैं कि लोगों के घरों में लगे नलों से पानी की जगह सिर्फ हवा...

इंस्टाग्राम विवाद में हमला करने वाले आरोपियों की पुलिस ने निकाली परेड,गांव में कराया शक्ति प्रदर्शन

Summer express/कैथल, बलिंदर कुमार -:कैथल जिले के गांव क्योड़क में सोशल मीडिया पर चल रहे विवाद के चलते युवक पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गांव बेलेरखा निवासी राहुल उर्फ रावल और गांव क्योड़क निवासी शेखर के रूप में हुई...

जूखाला कॉलेज की बंद कक्षाओं के विरोध में लोगों का प्रदर्शन, राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगा लंबा जाम

Summer express/बिलासपुर,सुभाष -:जूखाला स्थित राजकीय महाविद्यालय में बंद की गई कक्षाओं को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों का विरोध प्रदर्शन बुधवार को उग्र हो गया। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग सड़कों पर उतर आए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कॉलेज में पूर्व में संचालित कक्षाओं को तत्काल बहाल करने की...

यूरोपीय देश एस्टोनिया की 24 वर्षीय युवती ननरा बनी मंडी की बहू, कोटली के विश्वजीत के साथ बंधी परिणय सूत्र में

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:अक्सर हम एक शब्द सुनते है कि जोड़ियां आसमान से बनकर आती हैं। ऐसी ही एक जोड़ी इन दिनों जिला मंडी में चर्चा का विषय बनी हुई है। यहां सदर क्षेत्र के कोटली उपमंडल के अंतर्गत आने वाली कोट पंचायत के तरेहड़ गांव के 26 वर्षीय युवक ने यूरोपीय देश में स्थानीय युवती...

भारत की आर्थिक वृद्धि में एमएसएमई की अहम भूमिका:जयदीप सिंह

Summer express, अमृतसर। पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री के पंजाब चेप्टर की तरफ से अमृतसर ज़ोन ने पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी और लघु उद्योग भारती, अमृतसर के साथ मिलकर नेशनल पेंशन सिस्टम- एमएसएमई वर्कफोर्स के लिए सुरक्षित भविष्य बनाने पर एक जागरूकता सत्र आयोजित किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य एमएसएमई के बीच...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.