Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अम्बाला में नाबालिग मामले में आरोपी युवक को कठोर सजा

अम्बाला | अम्बाला में नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता के मामले में पॉक्सो कोर्ट ने आरोपी युवक सचिन को दोषी ठहराते हुए 20 साल की कैद और 20 हजार रुपए का जुर्माना सुनाया है। जुर्माने का भुगतान न होने पर आरोपी को अतिरिक्त 6 महीने की सजा भुगतनी होगी।

कोर्ट ने आरोपी को दोषी ठहराया क्योंकि भ्रूण की डीएनए जांच में पता चला कि वह पीड़िता के बच्चे का जैविक पिता है। मामला करीब साढ़े 15 महीने से चल रहा था। कोर्ट ने पीड़िता के लिए मुआवजा अवॉर्ड नहीं किया।

पीड़िता की मां ने बताया कि बेटी के साथ 17 साल की उम्र में सचिन और उसके दोस्त ने दुष्कर्म किया था। आरोपी की उम्र उस समय 23 साल थी। नारायणगढ़ महिला थाना में 8 फरवरी 2024 को मां के बयान के आधार पर केस दर्ज किया गया था।

कोर्ट में बचाव पक्ष ने आरोपी की पहली बार अपराध करने, आपराधिक रिकॉर्ड न होने और परिवार की रोजी-रोटी के सहारे होने के कारण सजा में राहत की गुहार लगाई थी। वहीं, सरकारी वकील ने अधिकतम सजा की मांग की।

कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद 3 अक्टूबर को फैसला सुनाया। कोर्ट ने कहा कि आरोपी ने पीड़िता को बार-बार यौन उत्पीड़न किया और पीड़िता गर्भवती हो गई, जिससे गर्भपात कराना पड़ा। कोर्ट ने इस प्रकार के अपराधों पर कड़ी चेतावनी दी और सख्त सजा सुनाकर समाज में संदेश देने पर जोर दिया।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

रक्षाबंधन पर खातों में आएगी सम्मान राशि

प्रदेश में अब तक 75 लाख से अधिक महिलाओं का पंजीकरण, प्रक्रिया जारीसमर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब सरकार ने रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं को सम्मान राशि की किस्त समय से पहले देने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को घोषणा की कि मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार योजना के तहत तीसरी किस्त 28 अगस्त...

नेपाल में बाढ़ से भीषण तबाही, 95 की मौत, 130 भारतीयों समेत 500 लापता

एजेंसी| काठमांडूनेपाल-तिब्बत बॉर्डर पर बुधवार सुबह अचानक आई बाढ़ ने नेपाल के रसुवा जिले में भारी तबाही मचा दी। सुबह 9 बजे तिब्बत की दिशा से भोटेकोशी नदी में अचानक पानी का तेज बहाव आया जिसमें कई इलाके चपेट में आ गए।नेपाल के आधकारि सूत्रों के अनुसार 95 लोगों के मौत की खबर है। नेपाल...

राष्ट्रगान विवाद पर CM सुक्खू का पलटवार, बोले- भाजपा ने पहले की गलती, अब कर रही तरह-तरह की बातें

Summer express/शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा में राष्ट्रगान के कथित अपमान को लेकर चल रहे विवाद के बीच मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा पर तीखा पलटवार किया है। विपक्ष की ओर से विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिए जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने पहले गलती की और अब अपनी...

गुरुग्राम में जलभराव का स्थायी समाधान जरूरी, राव इंद्रजीत ने सीएम सैनी को दिया भूमिगत ड्रेनेज का सुझाव

Summer express, गुरुग्राम। केंद्रीय राज्य मंत्री एवं गुरुग्राम से लोकसभा सांसद राव इंद्रजीत सिंह ने बुधवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर शहर में लगातार बढ़ रही जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि हर साल बारिश के दौरान किए जाने वाले अस्थायी इंतजामों से अब समस्या का...

‘गमाडा भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है’, आप सांसद मलविंदर कंग ने अपनी ही सरकार पर उठाए सवाल

Summer express, गुरशरण सिंह , मोहाली I आम आदमी पार्टी के आनंदपुर साहिब से सांसद मलविंदर सिंह कंग ने बुधवार को अपनी ही पार्टी की पंजाब सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा ) में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जीमाडा भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.