Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नौ पन्नों में खुला IPS पूरन कुमार की मौत का रहस्य

चंडीगढ़। हरियाणा कैडर के सीनियर आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार ने मंगलवार दोपहर चंडीगढ़ स्थित अपने सेक्टर-11 के घर में आत्महत्या कर ली। उन्होंने अपने गनमैन की सरकारी पिस्तौल से खुद को गोली मारी। घटनास्थल से नौ पन्नों का सुसाइड नोट और एक वसीयत बरामद हुई है। पुलिस ने पूरे घर को सील कर जांच शुरू कर दी है।

गनमैन के खिलाफ दर्ज हुई थी वसूली की FIR

जानकारी के अनुसार, सोमवार को पूरन कुमार के गनमैन हेड कांस्टेबल सुशील कुमार के खिलाफ रोहतक के अर्बन एस्टेट थाना में ढाई लाख रुपये मासिक वसूली का मामला दर्ज हुआ था।

शराब कारोबारी पवन बंसल ने आरोप लगाया था कि सुशील कुमार, आईपीएस पूरन कुमार के नाम पर हर महीने पैसे मांग रहा था। कारोबारी ने पुलिस को इस संबंध में ऑडियो और वीडियो क्लिप्स भी सौंपी थीं।

रोहतक पुलिस ने मंगलवार सुबह पूछताछ के बाद सुशील कुमार को गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ में उसने आईपीएस पूरन कुमार का नाम लिया था। बताया जा रहा है कि जब पुलिस सुशील को कोर्ट में पेश करने जा रही थी, तभी चंडीगढ़ में पूरन कुमार ने आत्महत्या कर ली।

बेटी ने बेसमेंट में पाया पिता का शव

प्रारंभिक जांच के अनुसार, दोपहर करीब 1 बजे पूरन कुमार ने अपने गनमैन से सरकारी पिस्तौल मांगी और कहा कि उन्हें कुछ काम है। इसके बाद वे बेसमेंट में बने साउंडप्रूफ ऑफिस में चले गए।

गोली चलने की आवाज किसी को सुनाई नहीं दी। करीब एक घंटे बाद जब उनकी बेटी बेसमेंट में पहुंची, तो देखा कि पिता सोफे पर खून से लथपथ पड़े हैं। उसने तुरंत सुरक्षा कर्मियों को बुलाया और पुलिस को सूचना दी।

घटना की जानकारी मिलते ही आईजी पुष्पेंद्र सिंह, एसएसपी कंवरदीप कौर, एसपी सिटी प्रियंका और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। शव को सेक्टर-16 अस्पताल ले जाया गया। पोस्टमार्टम बुधवार को किया जाएगा।

पत्नी सीएम के साथ जापान दौरे पर

आईपीएस पूरन कुमार की पत्नी अमनीत पी. कुमार भी हरियाणा कैडर की 2001 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। घटना के समय वह मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ जापान के सरकारी दौरे पर थीं। पुलिस ने उन्हें और अन्य परिजनों को सूचना दे दी है।

बुधवार को संभालना था नया कार्यभार

पूरन कुमार की हाल ही में रोहतक रेंज से ट्रांसफर होकर सुनारिया पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज (PTC) में आईजी के तौर पर नियुक्ति हुई थी। वे बुधवार को नए पद का कार्यभार संभालने वाले थे। यह ट्रांसफर आदेश 29 सितंबर को जारी हुआ था।

फॉरेंसिक टीम को मिले अहम सुराग

एसएसपी कंवरदीप कौर ने बताया कि घटनास्थल से नौ पेज का सुसाइड नोट और एक वसीयत बरामद की गई है। उन्होंने कहा, “मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। घटनास्थल की वीडियोग्राफी कराई गई है और वारदात में इस्तेमाल पिस्तौल को जब्त किया गया है।”

अंबाला से था गहरा रिश्ता

1973 में जन्मे वाई पूरन कुमार मूल रूप से आंध्र प्रदेश के रहने वाले थे। 2001 में हरियाणा कैडर मिलने के बाद उन्होंने अंबाला से अपनी ट्रेनिंग शुरू की थी।

वे वहां एएसपी, एसपी रेलवे और आईजी अंबाला रेंज के पद पर भी तैनात रहे। गिरफ्तार गनमैन सुशील कुमार भी अंबाला में ही उनके संपर्क में आया था और कई वर्षों से उनके साथ तैनात था।

वसूली केस से जुड़ा विवाद

रोहतक एसपी नरेंद्र बिजारणिया ने बताया कि पूरन कुमार ने दो महीने पहले शराब कारोबारी को अपने ऑफिस बुलाया था और कहा था कि कोई समस्या हो तो उनके गनमैन सुशील कुमार से बात करें।

इसके बाद सुशील कारोबारी को बार-बार फोन कर कहने लगा कि ‘आईजी साहब को हर महीने ढाई लाख रुपये देने होंगे।’पूरन कुमार के ट्रांसफर के बाद भी वह पैसों की मांग करता रहा।

आखिर कारोबारी ने बातचीत की रिकॉर्डिंग पुलिस को दी, जिसके बाद सोमवार को मामला दर्ज किया गया था। मंगलवार सुबह सुशील की गिरफ्तारी और दोपहर में पूरन कुमार की आत्महत्या ने हरियाणा पुलिस महकमे में सनसनी फैला दी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

भजनलाल की बेटी रोशनी बिश्नोई को झटका, करोड़ों के प्लॉट मामले में अग्रिम जमानत खारिज

Summer express चंडीगढ़ । हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल की बेटी रोशनी बिश्नोई को करोड़ों रुपये की संपत्ति से जुड़े कथित धोखाधड़ी मामले में गुरुग्राम की अदालत से राहत नहीं मिली। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश यशविंदर पॉल सिंह की अदालत ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी। मामला मृत व्यक्ति के नाम पर कथित फर्जी...

रक्षाबंधन पर पूर्व मंत्री असीम गोयल ने स्वच्छता सेनानी और अस्पताल कर्मियों से बंधवाई राखी

summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर अंबाला में भाई-बहन के प्रेम और सम्मान की भावना से जुड़ा भावुक दृश्य देखने को मिला। हरियाणा के पूर्व मंत्री असीम गोयल ने रविवार सुबह अंबाला शहर नगर निगम और नागरिक अस्पताल पहुंचकर स्वच्छता सेनानी बहनों तथा अस्पताल में कार्यरत महिला कर्मचारियों से राखी बंधवाई।...

सीएम सैनी के मेवात दौरे से पहले युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष हाउस अरेस्ट  

Summer express , नूंह | मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मेवात दौरे से पहले नूंह जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मुबीन खान तेडिया को पुलिस-प्रशासन ने कथित तौर पर हाउस अरेस्ट कर लिया। बताया जा रहा है कि जिला युवा कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान काले झंडे दिखाकर विरोध जताने की तैयारी...

हरियाणा विधानसभा में हंगामा: कांग्रेस के आठ विधायक निलंबित, सीएम नायब ने किया पलटवार  

summer express ,चंडीगढ़ (अंकर कपूर)। हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र की शुरुआत हंगामे और सत्ता पक्ष-विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक के साथ हुई। सत्र के पहले दिन कांग्रेस विधायक काले कपड़े पहनकर विधानसभा पहुंचे और सरकार के खिलाफ रोष मार्च निकाला। विपक्ष ने विभिन्न मुद्दों को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए सदन के अंदर भी...

मुख्यमंत्री का काफिला रोकने के आरोप में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, कार्यक्रम में हुई थी बहस

summer express, तिरुवनंतपुरम। केरल के मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन का काफिला रोकने के आरोप में तिरुवनंतपुरम जिला कांग्रेस कमेटी के नेता अनिल कुमार उर्फ चेंथी अनी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई शुक्रवार शाम श्री नारायण गुरु जयंती समारोह में शामिल होने जा रहे मुख्यमंत्री के काफिले को कथित तौर पर रोकने की घटना...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.