Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

IAS वाई पूरण कुमार सुसाइड: फाइनल नोट में छलका भेदभाव और उत्पीड़न

हरियाणा | हरियाणा के एडीजीपी वाई पूरण कुमार की आत्महत्या मामले में नया खुलासा सामने आया है। मंगलवार को अपने चंडीगढ़ स्थित आवास के बेसमेंट में गोली मारकर आत्महत्या करने वाले अधिकारी का आठ पन्नों का फाइनल नोट (सुसाइड नोट) सामने आया है, जिसमें उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों पर जातीय भेदभाव और मानसिक उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं।

“वर्षों तक समान व्यवहार मांगा, पर मिला सिर्फ भेदभाव”

नोट में वाई पूरण कुमार ने लिखा— “मैंने हमेशा समान व्यवहार की मांग की, लेकिन मेरे साथ निरंतर भेदभाव और मानसिक उत्पीड़न हुआ। अब यह असहनीय हो गया है। उम्मीद है कि मेरी मौत के बाद सच्चाई सामने आए।”

उन्होंने बताया कि यह उत्पीड़न वर्ष 2020 में अंबाला के एक मंदिर में हुई घटना के बाद शुरू हुआ और समय के साथ बढ़ता गया। पूरण कुमार ने लिखा कि उन्हें झूठे मामलों में फंसाने की धमकियां दी गईं, वाहन और आवास जैसी सुविधाओं से वंचित किया गया, और गोपनीय दस्तावेज़ों को मीडिया में लीक कर उनकी छवि धूमिल की गई।

वरिष्ठ अधिकारियों पर गंभीर आरोप

फाइनल नोट में उन्होंने कई वरिष्ठ अधिकारियों के नाम लेते हुए कहा कि उनके साथ सुनियोजित रूप से मानसिक प्रताड़ना की गई। आरोपितों में शामिल हैं:

  • पूर्व डीजीपी मनोज यादव
  • सेवानिवृत्त आईएएस टीवीएसएन प्रसाद
  • डीजीपी शत्रुजीत सिंह कपूर
  • एडीजीपी अमिताभ ढिल्लों
  • एडीजीपी संजय कुमार
  • आईजी पंकज नैन
  • आईपीएस कला रामचंद्रन
  • आईपीएस संदीप खिरवार
  • आईपीएस सिबाश कबीराज
    और अन्य वरिष्ठ अधिकारी।

उन्होंने लिखा कि इन सभी ने मिलकर उन्हें मानसिक रूप से तोड़ने और पेशेवर रूप से अलग-थलग करने की कोशिश की।

पूर्व डीजीपी मनोज यादव से शुरू हुआ विवाद

पूरण कुमार ने लिखा कि 2020 में अंबाला में मंदिर दर्शन के बाद पूर्व डीजीपी मनोज यादव उनके खिलाफ हो गए। इसके बाद उनके अधिकारों में कटौती की गई और उन्हें झूठे केसों में फंसाने की धमकियां दी गईं।

उन्होंने पूर्व गृह सचिव राजीव अरोड़ा पर भी आरोप लगाया कि उन्होंने अर्जित अवकाश को मंजूरी नहीं दी, जिसके कारण पूरण कुमार अपने पिता के निधन से पहले उनसे नहीं मिल पाए। उन्होंने कहा कि यह दर्द उन्हें आज तक सताता है।

“शिकायतें अनसुनी रहीं”

नोट में उन्होंने लिखा कि उन्होंने सभी शिकायतें संबंधित अधिकारियों और गृह मंत्रालय को भेजीं, लेकिन किसी ने कार्रवाई नहीं की। उन्होंने कहा कि जातिगत टिप्पणी, अनुचित ट्रांसफर और पक्षपाती रिपोर्टिंग जैसे मामलों से उन्हें बार-बार अपमानित किया गया।

उन्होंने डीजीपी शत्रुजीत कपूर पर भी आरोप लगाया कि उन्होंने उनके खिलाफ प्रतिशोधात्मक रवैया अपनाया, अप्रेजल रिपोर्ट में झूठी टिप्पणियां जोड़ीं, और आधिकारिक वाहन तक वापस ले लिया।

“परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंतित हूं”

अपने अंतिम नोट में पूरण कुमार ने लिखा— “मैं अब अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंतित हूं। मैं चाहता हूं कि मेरे साथ जो हुआ, वैसा किसी ईमानदार अधिकारी के साथ न हो।”

आरोपों की सूची

  • मनोज यादव (पूर्व डीजीपी): भेदभाव की शुरुआत करने का आरोप।
  • राजीव अरोड़ा, टीवीएसएन प्रसाद, पीके अग्रवाल (पूर्व वरिष्ठ अधिकारी): भेदभाव को बढ़ावा देने का आरोप।
  • शत्रुजीत कपूर (डीजीपी): प्रतिशोधात्मक कार्रवाई और जातिगत टिप्पणी के आरोप।
  • अमिताभ ढिल्लों, संजय कुमार, पंकज नैन, कला रामचंद्रन: पक्षपातपूर्ण जांच और एकतरफा रिपोर्टिंग के आरोप।
  • अनुराग रस्तोगी (एसीएस, गृह): शिकायतों को बिना सुनवाई बंद करने का आरोप।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

35 युवाओं को गुर सिखाए, अवसर पहचानकर पहल करना जरूरी

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज लांडरां स्थित चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी (सीसीटी) में बुधवार को तीन दिवसीय ‘माई भारत फ्यूचर यूथ लीडरशिप बूटकैंप’ का आगाज हुआ। कार्यक्रम में 35 युवाओं ने हिस्सा लिया। बूटकैंप का उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता, बेहतर कम्युनिकेशन, टीमवर्क, निर्णय लेने की क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है।कार्यक्रम...

कॉमनवेल्थ खेल: पदक विजेता 24 खिलाड़ियों पर 13.97 करोड़ रुपये के पुरस्कारों की बौछार

मोनिका रावत | पंचकूलासमर न्यूजहरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 के पदक विजेताओं और प्रतिभागी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। समारोह में प्रदेश के 24 खिलाड़ियों को कुल 13 करोड़ 97 लाख 50 हजार रुपये के नकद पुरस्कार प्रदान किए गए।मुख्यमंत्री ने कहा कि...

सुपर-सक्शन मशीनों से निकाली जा रही गाद; जमालपुर एसटीपी पर घटेगा दबाव

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज पुराने शहर के ढोका मोहल्ला और आसपास के निचले इलाकों में लंबे समय से बनी जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए नगर निगम ने बड़ा अभियान शुरू किया है। गऊघाट गुरुद्वारा के पास लंबे समय से चोक पड़ी 78 इंच व्यास की सीवर लाइन की सफाई के लिए...

पंजाब में स्वाइन फ्लू के 70 नए मामले आए स्वास्थ्य मंत्री बोले- घबराने की जरूरत नहीं

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब में अगस्त के दौरान स्वाइन फ्लू यानी एच1एन1 के करीब 70 नए मामले सामने आए हैं। जनवरी से जुलाई तक हर महीने मामलों की संख्या एक अंक में थी, लेकिन अगस्त में अचानक बढ़ोतरी हुई है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और लोगों...

अमेरिका में वीजा रद्द होने की खबर से पंजाबी समुदाय में बढ़ी चिंता

समर न्यूज | चंडीगढ़ अमेरिका में 2 लाख तक पर्यटक और कारोबारी वीजा रद्द किए जाने की संभावित योजना ने पंजाबियों के बीच चिंता बढ़ा दी है। अमेरिकी प्रशासन उन विदेशी नागरिकों के बी1 और बी2 वीजा रद्द करने की तैयारी में है, जिन्होंने अमेरिका में प्रवेश के बाद शरण के लिए आवेदन किया है...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.