Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सराज में देर रात लगी आग से सात कमरों का घर स्वाहा, परिवार सुरक्षित

Mandi, 9 October

मंडी जिला की सराज घाटी में बीती रात आगजनी की एक भीषण घटना सामने आई, जिसमें सात कमरों का स्लेटपोश मकान पूरी तरह जलकर राख हो गया। यह घटना ग्राम पंचायत जुफर कोट के गांव कटगाड़ में पेश आई, जहां तुलसी राम के मकान में अचानक आग भड़क उठी।

गनीमत यह रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन परिवार का सारा घरेलू सामान, कपड़े, अनाज और जरूरी दस्तावेज आग की लपटों में स्वाहा हो गए। आग लगने के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है।सूत्रों के अनुसार, आग लगने के समय घर के सभी सदस्य नीचे वाले कमरे में मौजूद थे और उन्होंने जान बचाकर घर से बाहर निकलने में सफलता पाई। आसपास के ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में पूरा मकान जलकर राख हो गया।

पंचायत प्रधान तुलसी राम ने बताया कि ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने की पूरी कोशिश की, लेकिन सड़क सुविधा न होने के कारण दमकल विभाग की टीम समय पर नहीं पहुंच पाई। फिलहाल राजस्व विभाग की टीम नुकसान का आकलन कर रही है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, पीड़ित परिवार को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।प्रधान ने प्रशासन से आग्रह किया है कि प्रभावित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता और पुनर्वास सहायता प्रदान की जाए।एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आग लगने के कारणों की जांच जारी है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चुनाव से पहले नशे व कानून-व्यवस्था पर सवाल

अर्शदीप सिंह समर | समर न्यूज | लुधियानापंजाब में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले अक्टूबर में हुई कई गंभीर आपराधिक घटनाओं ने कानून-व्यवस्था और नशे के कारोबार पर बहस तेज कर दी है। मानसा में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले परविंदर सिंह झोटा की हत्या, लुधियाना और बठिंडा में पूर्व...

त्योहारों को लेकर फेज-11 थाना पुलिस अलर्ट, रात में बढ़ाई गश्त और चेकिंग

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज त्योहारों के सीजन में बाजारों में बढ़ती रौनक और लोगों की आवाजाही को देखते हुए मोहाली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। फेज-11 थाना पुलिस ने अपने क्षेत्र में चेकिंग अभियान तेज करने के साथ रात के समय गश्त भी बढ़ा दी है। थाना प्रभारी अमन बैदवान खुद...

13 साल बाद पंजाब ने जीती वीनू मांकड़ ट्रॉफी

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज पंजाब की अंडर-19 क्रिकेट टीम ने 13 साल के लंबे इंतजार के बाद वीनू मांकड़ ट्रॉफी जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। इंदौर के दिल्ली कॉलेज ग्राउंड में खेले गए फाइनल मुकाबले में पंजाब ने मुंबई को हराकर खिताब अपने नाम किया।बुधवार को टीम के पंजाब लौटने पर मोहाली...

चंडीगढ़ नगर निगम की बैठक में टूटी सड़कों को लेकर हंगामा, कांग्रेस और आप पार्षदों ने अधिकारियों को घेरा

समर न्यूज | चंडीगढ़ चंडीगढ़ नगर निगम की बुधवार को आयोजित सामान्य सदन की बैठक में शहर की बदहाल सड़कों और मरम्मत कार्यों में हो रही देरी को लेकर जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों में सड़कों की खस्ता हालत का मुद्दा उठाते हुए नगर निगम के अधिकारियों...

रेहड़ी-फड़ी वालों की पर्चियां काटने पर फेस-7 मार्केट में गहराया विवाद, निगम की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूजदिवाली से पहले ही फेस-7 मार्केट में रेहड़ी-फड़ी वालों की पर्चियां काटने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। मार्केट प्रधान सरबजीत सिंह पारस ने नगर निगम की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि निगम की ओर से पोस्ट ऑफिस के पास करीब 60 से 70 रेहड़ी-फड़ी वालों की पर्चियां...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.