Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कांग्रेस अध्यक्ष ने एडीजीपी केस में सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

चंडीगढ़ | हरियाणा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह आज एडीजीपी वाई. पूरन कुमार के निधन पर शोक व्यक्त करने और श्रद्धांजलि अर्पित करने उनके निवास पर पहुंचेंगे। एडीजीपी वाई. पूरन कुमार की आत्महत्या मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि यह घटना न केवल प्रशासनिक तंत्र की विफलता को दर्शाती है, बल्कि यह समाज में दलित अधिकारियों के प्रति भेदभाव की गहरी जड़ें उजागर करती है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने दिवंगत अधिकारी के परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए हरियाणा की भाजपा सरकार पर गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि क्या राज्य की सरकार में कानून, सामाजिक न्याय और प्रशासनिक व्यवस्था इतनी कमजोर या पक्षपातपूर्ण हो चुकी है कि एडीजीपी जैसे वरिष्ठ दलित आईपीएस अधिकारी को भी न्याय नहीं मिल सका?

राव नरेंद्र सिंह ने सवाल उठाया कि क्या उनकी शिकायतों पर कभी सुनवाई नहीं हुई? उन्होंने कहा कि पिछले एक दशक से दलित अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ भेदभाव, पदोन्नति में पक्षपात और सार्वजनिक रूप से अपमान जैसी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। उन्होंने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि जो व्यवस्था नागरिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए बनी है, वही दलित वर्ग के अधिकारियों के सम्मान और अधिकारों की अनदेखी कर रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चुनाव से पहले नशे व कानून-व्यवस्था पर सवाल

अर्शदीप सिंह समर | समर न्यूज | लुधियानापंजाब में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले अक्टूबर में हुई कई गंभीर आपराधिक घटनाओं ने कानून-व्यवस्था और नशे के कारोबार पर बहस तेज कर दी है। मानसा में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले परविंदर सिंह झोटा की हत्या, लुधियाना और बठिंडा में पूर्व...

त्योहारों को लेकर फेज-11 थाना पुलिस अलर्ट, रात में बढ़ाई गश्त और चेकिंग

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज त्योहारों के सीजन में बाजारों में बढ़ती रौनक और लोगों की आवाजाही को देखते हुए मोहाली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। फेज-11 थाना पुलिस ने अपने क्षेत्र में चेकिंग अभियान तेज करने के साथ रात के समय गश्त भी बढ़ा दी है। थाना प्रभारी अमन बैदवान खुद...

13 साल बाद पंजाब ने जीती वीनू मांकड़ ट्रॉफी

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज पंजाब की अंडर-19 क्रिकेट टीम ने 13 साल के लंबे इंतजार के बाद वीनू मांकड़ ट्रॉफी जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। इंदौर के दिल्ली कॉलेज ग्राउंड में खेले गए फाइनल मुकाबले में पंजाब ने मुंबई को हराकर खिताब अपने नाम किया।बुधवार को टीम के पंजाब लौटने पर मोहाली...

चंडीगढ़ नगर निगम की बैठक में टूटी सड़कों को लेकर हंगामा, कांग्रेस और आप पार्षदों ने अधिकारियों को घेरा

समर न्यूज | चंडीगढ़ चंडीगढ़ नगर निगम की बुधवार को आयोजित सामान्य सदन की बैठक में शहर की बदहाल सड़कों और मरम्मत कार्यों में हो रही देरी को लेकर जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों में सड़कों की खस्ता हालत का मुद्दा उठाते हुए नगर निगम के अधिकारियों...

रेहड़ी-फड़ी वालों की पर्चियां काटने पर फेस-7 मार्केट में गहराया विवाद, निगम की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूजदिवाली से पहले ही फेस-7 मार्केट में रेहड़ी-फड़ी वालों की पर्चियां काटने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। मार्केट प्रधान सरबजीत सिंह पारस ने नगर निगम की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि निगम की ओर से पोस्ट ऑफिस के पास करीब 60 से 70 रेहड़ी-फड़ी वालों की पर्चियां...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.