Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

भगवंत मान सरकार ने 30 दिनों में बाढ़ राहत की पूरी

गुरदासपुर | मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पहले बाढ़ पीड़ितों को मुआवज़ा 45 दिनों में देने का वादा किया था, लेकिन सरकार ने इसे केवल 30 दिनों में पूरा कर दिखाया।

आज कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने गुरदासपुर के कई गांवों में लगभग 83 लाख रुपये के चेक पीड़ितों को वितरित किए। इस अवसर पर स्थानीय विधायक, डिप्टी कमिश्नर और कई अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

हरभजन सिंह ने कहा कि राज्य सरकार ने दिवाली से पहले राहत वितरण करके ईमानदारी और पारदर्शिता की मिसाल कायम की है। उन्होंने बताया कि मुआवज़ा अब ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से दिया जा रहा है, ताकि किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो।

मंत्री ने आगे बताया कि पंजाब सरकार ने किसानों को 20,000 रुपये प्रति एकड़ का मुआवज़ा, गेहूं के मुफ्त बीज, फ्री हेल्थ कैंप और पशुओं के लिए वैक्सीनेशन कैंप जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चलती स्कूल वैन का दरवाजा खुलने से 10 वर्षीय छात्र पहिए के नीचे आया, मौत

summer express , कटनी | कटनी जिले के विजयराघवगढ़ थाना क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक हादसे में तीसरी कक्षा के 10 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि स्कूल जाते समय चलती वैन का दरवाजा अचानक खुल गया, जिससे छात्र सड़क पर गिर गया और वैन के पहिए की चपेट...

आदमपुर में पंजाब रोडवेज बस ने युवक को कुचला: मौके पर मौत, सड़क पर लगा जाम

Summer express , जालंधर | जालंधर-होशियारपुर मुख्य मार्ग पर आदमपुर स्थित स्कूल ऑफ एमिनेंस के सामने गुरुवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। हादसा सुबह करीब 7:30 से 8 बजे के बीच हुआ, जब पंजाब रोडवेज की तेज रफ्तार बस ने सड़क पर जा रहे युवक को पीछे से टक्कर...

ब्रिक्स सम्मेलन से दिल्ली के लग्जरी होटल फुल, कमरे का किराया 13 लाख तक पहुंचा

summer express, नई दिल्ली। राजधानी में इस सप्ताहांत होने वाले ब्रिक्स सम्मेलन को लेकर दिल्ली के लग्जरी होटलों में तैयारियां तेज हो गई हैं। दुनियाभर से राष्ट्राध्यक्षों, राजदूतों, अधिकारियों और कारोबारी प्रतिनिधिमंडलों के पहुंचने के कारण प्रमुख होटलों में कमरों की मांग अचानक बढ़ गई है। इसका असर होटल किरायों पर भी दिखाई दे रहा...

आवारा कुत्तों पर छावनी परिषद की कार्रवाई, दो दिन में 27 कुत्ते रेस्क्यू

Summer express , फिरोजपुर । आवारा कुत्तों के बढ़ते आतंक और दो वर्षीय मासूम पर हुए हमले के बाद छावनी परिषद ने कार्रवाई तेज कर दी है। परिषद की टीम ने लगातार दूसरे दिन विभिन्न इलाकों में अभियान चलाकर 15 आवारा कुत्तों को रेस्क्यू किया। दो दिनों में अब तक 27 कुत्तों को पकड़ा जा...

भाई की मौत पर भी नहीं रुकी बहन :अस्पताल में शव छोड़कर चली गई ,आश्रम ने किया अंतिम संस्कार

Summer express, कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र में इंसानी रिश्तों को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। 71 वर्षीय जुगल किशोर की मौत के बाद उनकी छोटी बहन अंतिम संस्कार में शामिल हुए बिना अस्पताल से चली गई। बहन ने आश्रम संचालक से भाई का अंतिम संस्कार करने और अस्थियों का विसर्जन करने का आग्रह किया। इसके...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.