Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

छोटी काशी के त्रिलोकीनाथ मंदिर में मिला इतिहास का अनमोल लेख

Mandi, Dharamveer

छोटी काशी मंडी के प्राचीन त्रिलोकीनाथ मंदिर में स्थित करीब 500 वर्ष पुराना शिव स्तुति शिलालेख पहली बार पढ़ा गया है। यह उपलब्धि मंडी कलम एवं टांकरी लिपि की संरक्षक पारूल अरोड़ा ने अपने पहले ही प्रयास में हासिल की है। उन्होंने इस शोध कार्य में लगभग डेढ़ वर्ष का समय लगाया।

यह शिलालेख मंदिर के गर्भगृह में स्थित है और देवलिपि टांकरी में अंकित है। कुल 16 पंक्तियों वाले इस शिलालेख में भगवान भोलेनाथ की स्तुति की गई है। इसकी 13वीं पंक्ति में इसके कालखंड का उल्लेख मिलता है — 4622 कलि संवत के अनुसार यह शिलालेख लगभग 505 वर्ष पुराना है।शिलालेख का पहला श्लोक भगवान गणेश और शिव को नमन करने के साथ प्रारंभ होता है। पारूल अरोड़ा के अनुसार, इस लेख में लिखे गए सभी श्लोक मानव जीवन के लिए अत्यंत कल्याणकारी हैं।पारूल अरोड़ा ने बताया कि टांकरी लिपि, प्राचीन शारदा लिपि से विकसित हुई है। शिव स्तुति के इस लेख में भी शारदा लिपि के कई शब्दों का प्रयोग किया गया है। उन्होंने इन शब्दों का संस्कृत में अनुवाद किया और इसके अध्ययन में एआई तकनीक का भी उपयोग किया।उन्होंने कहा कि यदि शारदा लिपि के विशेषज्ञ इस शिलालेख का गहन अध्ययन करें, तो इससे और भी ऐतिहासिक जानकारियाँ सामने आ सकती हैं।

पारूल अरोड़ा ने भारतीय पुरातत्व विभाग के शिमला कार्यालय और डीसी मंडी को पत्र लिखकर इस शिलालेख के संरक्षण की मांग की है। साथ ही उन्होंने प्रदेश के अन्य मंदिरों में टांकरी लिपि में लिखित शिलालेखों का देवनागरी अनुवाद कराने की भी अपील की है, ताकि आम जनता भी उनके अर्थ समझ सके।उन्होंने यह भी आग्रह किया कि केंद्र सरकार के ‘ज्ञान भारतम मिशन’ के तहत टांकरी लिपि को पांडुलिपि सूची में शामिल किया जाए, जिससे इस प्राचीन ज्ञान को विश्व स्तर पर संरक्षित और प्रसारित किया जा सके।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बिलासपुर के लुहणू मैदान में पहली बार होगी अंडर-19 महिला टी-20 चैलेंजर ट्रॉफी

Summer express, सुभाष चंद, बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर स्थित लुहणू क्रिकेट मैदान में पहली बार अंडर-19 महिला टी-20 चैलेंजर ट्रॉफी का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस आयोजन के माध्यम से युवा महिला क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा और उन्हें खेल के क्षेत्र...

जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह पंचायती राज संस्थाओं के सम्मान का प्रतीक: बलबीर चौधरी

Summer express, राकेश, चिंतपूर्णी। चिंतपूर्णी में 31 अक्टूबर को आयोजित होने वाले भाजपा के जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह से पहले पूर्व विधायक बलबीर चौधरी ने कहा कि यह कार्यक्रम पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों के सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतंत्र में विश्वास रखने वाली पार्टी है और पंचायती राज संस्थाएं लोकतांत्रिक व्यवस्था...

प्रसाद योजना के तहत 56.26 करोड़ रुपये से होगा चिंतपूर्णी धाम का विस्तार, 4,000 श्रद्धालुओं के लिए बनेगा क्यू कॉम्प्लेक्स

Summer express, विकास शर्मा , चिंतपूर्णी। हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मां चिंतपूर्णी धाम में श्रद्धालुओं की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए मंदिर परिसर के विस्तारीकरण और विकास कार्यों ने रफ्तार पकड़ ली है। केंद्र सरकार की प्रसाद योजना के तहत इस परियोजना पर 56.26 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। योजना...

गौ माता की सेवा, सुरक्षा और सम्मान के लिए एकजुट हों लोग: संत बाबा बाल जी महाराज

Summer express, राकेश ,कोटला कलां। गौ माता की सेवा, सुरक्षा और संरक्षण के उद्देश्य से चलाए जा रहे गौ सम्मान आह्वान अभियान को लेकर संत बाबा बाल जी आश्रम, कोटला कलां में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी महाराज और स्वामी गोपेश दास जी महाराज ने लोगों से अभियान में...

स्वास्थ्य शिविर में सीएम सुक्खू के शुगर टेस्ट की रिपोर्ट पर सवाल, जांच उपकरणों की विश्वसनीयता पर जताई चिंता

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और जांच उपकरणों की विश्वसनीयता को लेकर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने चिंता जताई है। शिमला के कृष्णा नगर में आयोजित एक स्वास्थ्य शिविर में मुख्यमंत्री ने स्वयं अपना ब्लड शुगर टेस्ट करवाया था। इस दौरान उपकरण में उनका शुगर स्तर 177...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.