Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल शिक्षा बोर्ड का बड़ा फैसला.. 10वीं-12वीं में अब एक समान प्रश्न पत्र


हिमाचल शिक्षा बोर्ड का बड़ा फैसला.. 10वीं-12वीं में अब एक समान प्रश्न पत्र

कक्षा 9 से 12 तक के प्रश्न बैंक दिसंबर में वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे

Dharamshala, Rahul

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने विद्यार्थियों के हित में कई बड़े निर्णय लिए हैं। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने धर्मशाला स्थित बोर्ड मुख्यालय में पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि मार्च 2026 से कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में तीनों सीरीज (A, B, C) में अब एक समान प्रश्न पत्र लागू किया जाएगा

उन्होंने कहा कि अब तक तीन अलग-अलग प्रश्न-पत्र सीरीज में प्रश्न बदल जाते थे, जिससे कठिनाई स्तर में अंतर आ जाता था। इससे कई बार मेधावी छात्रों के अंक प्रभावित होते थे। अब नई व्यवस्था में सभी सीरीज में प्रश्न समान होंगे, केवल प्रश्नों का क्रम बदलेगा

राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप नए बदलाव

डॉ. शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 (NEP-2020) के अंतर्गत कक्षा 4 से 6 तक के विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक सत्र 2026–27 से NCERT दिल्ली द्वारा तैयार नया पाठ्यक्रम लागू किया जाएगा।
पहले राज्य में एक वर्ष पुराना पाठ्यक्रम लागू होता था। अब नई पुस्तकें NCERT के प्रकाशनाधिकार अनुबंध के तहत मुद्रित और वितरित की जाएंगी।

प्रतियोगी परीक्षाओं के अनुरूप प्रश्न-पत्र

बोर्ड ने विद्यार्थियों को NEET, JEE और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करने के उद्देश्य से सभी विषयों में 20 प्रतिशत बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) शामिल किए हैं। इन प्रश्नों के उत्तर OMR शीट पर दर्ज किए जाएंगे।

प्रश्न बैंक दिसंबर में उपलब्ध

कक्षा 9वीं से 12वीं तक के प्रमुख विषयों के प्रश्न बैंक तैयार किए जा चुके हैं, जिन्हें विषय विशेषज्ञों द्वारा अंतिम रूप दिया जा रहा है। ये प्रश्न बैंक दिसंबर के प्रथम सप्ताह में बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे।

डिजिटल प्रगति कार्ड और शिक्षकों की ट्रेनिंग

NEP 2020 के दिशा-निर्देशों के अनुरूप बोर्ड ने विद्यार्थियों के समग्र मूल्यांकन के लिए Holistic Progress Card (Secondary Stage) का डिजिटल प्रारूप तैयार किया है। इसमें विद्यार्थियों की शैक्षणिक और सह-शैक्षणिक उपलब्धियों का पूरा रिकॉर्ड रहेगा।

शिक्षकों की क्षमता बढ़ाने के लिए NCERT और PARAKH के सहयोग से कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है, ताकि योग्यता आधारित प्रश्न पत्र निर्माण प्रक्रिया को और मजबूत किया जा सके।

राज्य में शिक्षा मानकीकरण की दिशा में कदम

बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि हिमाचल प्रदेश देश का पहला राज्य बन गया है, जिसे सरकार द्वारा State School Standard Setting Authority (SSSA) के रूप में अधिसूचित किया गया है। इसी क्रम में बोर्ड ने School Quality Assessment and Assurance Framework (SQAAF) का प्रारूप भी तैयार किया है, जिससे राज्यभर के स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता और मानकीकरण सुनिश्चित किया जा सके।

डॉ. राजेश शर्मा, अध्यक्ष, हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला ने कहा कि —
“बोर्ड के निरंतर सुधारों का उद्देश्य विद्यार्थियों को न केवल राज्य, बल्कि राष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करना है।”

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.