Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल का “शापित गांव” सम्मू — जहां सैकड़ों सालों से नहीं मनाई जाती दीपावली

Hamirpur, Arvind 

जहां पूरे देश में दीपों का पर्व दीवाली हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है, वहीं हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले का सम्मू गांव आज भी इस पर्व से कोसों दूर है। इस गांव में सैकड़ों वर्षों से दीपावली नहीं मनाई जाती। ग्रामीणों का मानना है कि अगर किसी ने दिवाली मनाने की कोशिश की, तो गांव में आग लग जाती है या कोई अनहोनी घट जाती है। इसी डर के चलते आज भी लोग इस पर्व पर केवल दीप जलाते हैं, लेकिन घरों में पकवान या मिठाइयाँ नहीं बनाते।

हमीरपुर मुख्यालय से करीब 25 किलोमीटर दूर स्थित सम्मू गांव में दीपावली पर सन्नाटा पसरा रहता है। ग्रामीण बताते हैं कि पहले विश्व युद्ध के समय गांव की एक गर्भवती महिला अपने सैनिक पति के शव के साथ सती हो गई थी। जाते-जाते उसने गांव को यह श्राप दिया कि “इस गांव में दीपावली कभी नहीं मनाई जाएगी।” तभी से यह परंपरा चली आ रही है।

स्थानीय निवासी 75 वर्षीय रघुवीर सिंह रंगड़ा बताते हैं कि “जो भी परिवार दीपावली मनाने की कोशिश करता है, उसके बाद किसी न किसी की अकाल मृत्यु हो जाती है या आपदा आती है। इसलिए अब कोई भी जोखिम नहीं उठाता।”

महिला विद्या देवी कहती हैं, “जब बाकी जगह लोग दीप जलाते हैं, घर सजाते हैं, तब हमारे गांव में सन्नाटा रहता है। मन तो करता है दीपावली मनाने का, लेकिन डर भी लगता है।”वहीं ग्राम पंचायत प्रधान पूजा देवी का कहना है कि “सम्मू गांव में आज तक दीपावली का त्यौहार नहीं मनाया गया है। लोग केवल दीप जलाते हैं और सती माता की पूजा करते हैं। अब यह सवाल बना हुआ है कि क्या कभी यह गांव इस श्राप से मुक्त हो पाएगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.