Facebook-f Youtube X-twitter

ईडी ने कोलकाता में फर्जी पासपोर्ट रैकेट का किया खुलासा

कोलकाता। बंगाल में ईडी ने फर्जी पासपोर्ट बनाने वाले गिरोह की जांच के दौरान 400 बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान की है, जिन्होंने नकली दस्तावेजों के आधार पर भारतीय पासपोर्ट बनवाए थे। इस रैकेट में पाकिस्तान के नागरिक आजाद मलिक और उनके सहयोगी इंदु भूषण शामिल थे, जो हवाला लेनदेन और फर्जी पहचान पत्र बनाने में संलिप्त थे। ईडी ने इस मामले में दो करोड़ रुपये से अधिक के लेनदेन का खुलासा किया है।

सूत्रों के अनुसार, ईडी ने कोलकाता के क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय से मामले की जानकारी जुटाई और नदिया जिले के चकदह शहर में चल रहे इस फर्जी पासपोर्ट रैकेट के प्रमुख संचालक इंदु भूषण को गिरफ्तार किया। इंदु भूषण, पाकिस्तान के नागरिक आजाद मलिक का सहयोगी था, जिसे इस साल की शुरुआत में गिरफ्तार किया गया था। मलिक ने फर्जी पहचान पत्रों का इस्तेमाल कर भारतीय नागरिक बनकर कोलकाता से हवाला और फर्जी पासपोर्ट रैकेट संचालित किया।

जांच में पता चला कि इंदु भूषण ने अकेले 300 से अधिक फर्जी पासपोर्ट बनवाए, मुख्य रूप से बांग्लादेशी नागरिकों के लिए। इसके लिए पहले आधार और पैन कार्ड बनवाए जाते थे, फिर नाम मतदाता सूची में दर्ज कराकर फर्जी पते का उपयोग कर पासपोर्ट जारी किया जाता था। पासपोर्ट बनाने के लिए आरोपितों से पांच लाख रुपये वसूले जाते थे। पासपोर्ट जब डाकघर पहुंचता था, तो आरोपित डाकघर कर्मचारियों के साथ मिलीभगत करके इसे प्राप्त कर लेते थे।

ईडी ने बताया कि इंदु भूषण ने एक कैफे किराए पर लेने के लिए भी 1,15,000 रुपये खर्च किए और हवाला लेनदेन के जरिए दो करोड़ रुपये से अधिक के लेनदेन का पता चला है। अब मामले में आगे की जांच जारी है और सभी मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी और वित्तीय लेनदेन की जांच की जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

एमबीबीएस दाखिले के नाम पर 8 लाख की ठगी, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

Summer express, कैथल। जिले में एमबीबीएस में दाखिला दिलाने के नाम पर एक युवती से आठ लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव रामनगर भूना निवासी मंजीत कौर ने सीवन थाना में दी शिकायत में...

PM मोदी आज रात 8:30 बजे राष्ट्र को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण मुद्दे पर बयान की संभावना

Summer express, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की ओर से इसकी आधिकारिक जानकारी जारी किए जाने के बाद पूरे देश में इस संबोधन को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री अपने संबोधन में हाल ही में चर्चा में रहे...

आठ दिन में तीसरी संदिग्ध मौत, रायपुर अराईयां में नशे की ओवरडोज की आशंका से दहशत

Summer express, , कपूरथला  | कपूरथला (ढिलवां थाना क्षेत्र) के गांव रायपुर अराईयां में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। यह पिछले आठ दिनों में तीसरी ऐसी घटना है, जिससे पूरे क्षेत्र में भय और चिंता का माहौल बन गया है। प्रारंभिक आशंका नशे की ओवरडोज...

महिला आरक्षण बिल विवाद पर गरमाई सियासत,मंत्री नेगी ने केंद्र सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

शिमला,संजू-:लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक को लेकर जारी बहस के बीच हिमाचल प्रदेश सरकार के राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी के बयान से राजनीतिक माहौल और तेज हो गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि जब प्रधानमंत्री महिला सांसदों से दूरी बनाकर संसद में उपस्थित नहीं होते, तो स्वयं को...

कंगना रणौत के बयान पर विक्रमादित्य सिंह का तंज,महिला प्रतिनिधित्व को लेकर छिड़ी सियासी बहस

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश की राजनीति में महिला आरक्षण और महिला प्रतिनिधित्व को लेकर बयानबाज़ी तेज हो गई है। हाल ही में सांसद कंगना रणौत के एक बयान पर विवाद खड़ा हो गया, जिसमें उन्होंने हिमाचल विधानसभा में खुद को एकमात्र महिला प्रतिनिधि जैसा प्रस्तुत किया। इस टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर आलोचना का...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.