Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नागरिक अस्पताल तीसा में स्टाफ की भारी कमी.. 15 में से केवल 6 डॉक्टर दे रहे सेवाएं, मरीज हो रहे परेशान

Chamba, Manjur

चुराह विधानसभा क्षेत्र के नागरिक अस्पताल तीसा में स्टाफ की कमी के चलते लोगों को लगातार दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में जहां 15 डॉक्टरों के पद स्वीकृत हैं, वहीं फिलहाल केवल 6 डॉक्टर सेवाएं दे रहे हैं। इसके अलावा, एक डॉक्टर पीजी के लिए बाहर गए हैं
इसी तरह, 22 स्टाफ नर्सों के पदों के मुकाबले सिर्फ 5 नर्सें ड्यूटी पर तैनात हैं।

बताया जा रहा है कि नागरिक अस्पताल तीसा पर लगभग एक लाख की आबादी निर्भर है। सरकार ने इस अस्पताल को 100 बेड का अस्पताल तो घोषित कर दिया, लेकिन पर्याप्त स्टाफ न मिलने के कारण मरीजों को स्वास्थ्य सेवाओं के लिए परेशान होना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि स्टाफ की कमी से अस्पताल में चिकित्सा सेवाएं प्रभावित हो रही हैं और कई बार मरीजों को निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ता है।

वहीं, इस बारे में नागरिक अस्पताल तीसा के खंड चिकित्सा अधिकारी (BMO) डॉ. ऋषि पुरी ने बताया कि अस्पताल में 15 डॉक्टरों के पद स्वीकृत हैं, लेकिन वर्तमान में 6 डॉक्टर सेवाएं दे रहे हैं, जबकि एक डॉक्टर पीजी के लिए बाहर गए हैं
डॉ. पुरी ने कहा कि 22 स्टाफ नर्सों के पद स्वीकृत हैं, जिनमें से केवल 5 नर्सें कार्यरत हैं। उन्होंने कहा कि हालांकि यह एक बड़ा नागरिक अस्पताल है, लेकिन इन दिनों मरीजों की संख्या अपेक्षाकृत कम है।
हालांकि, उन्होंने माना कि जब ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ जाती है, तब स्टाफ की कमी के कारण काफी दिक्कतें पेश आती हैं।

डॉ. ऋषि पुरी, बीएमओ तीसा 

नागरिक अस्पताल तीसा में 15 डॉक्टरों के पद स्वीकृत हैं, जिनमें से 6 डॉक्टर फिलहाल सेवाएं दे रहे हैं और एक डॉक्टर पीजी के लिए बाहर हैं।स्टाफ नर्सों के 22 पदों में से 5 नर्सें कार्यरत हैं।जब ओपीडी में ज्यादा भीड़ होती है, तो कुछ दिक्कतें आती हैं, लेकिन फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.