Facebook-f Youtube X-twitter

धर्मशाला इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में दिखाई जाएंगी 88 फिल्में

Dharamshala, Rahul 

धर्मशाला इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (डीआईएफएफ) के 14वें संस्करण की शुरुआत 30 अक्टूबर से होगी। इस बार फेस्टिवल में कुल 88 फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा, जिनमें से लगभग आधी फिल्में महिला फिल्मकारों द्वारा निर्देशित हैं।

होमबाउंड’ से होगा महोत्सव का आगाज

फेस्टिवल का उद्घाटन ऑस्कर-नामांकित निर्देशक नीरज घेवन की फिल्म ‘होमबाउंड’ से किया जाएगा। डीआईएफएफ की निदेशक रितु सरीन ने शुक्रवार को आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि होमबाउंड ग्रामीण भारत की महत्वाकांक्षाओं, वफादारी और जटिल सामाजिक संरचनाओं पर आधारित एक संवेदनशील कथा प्रस्तुत करती है।उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष की सफल साझेदारी को देखते हुए इस बार भी सिडनी फिल्म फेस्टिवल के साथ सहयोग जारी रखा गया है। इस साझेदारी के तहत दो प्रमुख ऑस्ट्रेलियाई फिल्में और उनके निर्देशक भी फेस्टिवल में शिरकत करेंगे। इनमें एम्मा ह्यूग हॉब्स और लीला वर्गीस द्वारा निर्देशित लेस्बियन स्पेस प्रिंसेस तथा ग्रेबियाल बैंडी की डॉक्यूमेंट्री द वोल्व्स ऑलवेज कम ऐट नाइट शामिल हैं।

रितु सरीन ने कहा कि इन फिल्मों के प्रदर्शन से न केवल भारत और ऑस्ट्रेलिया के सांस्कृतिक संबंध मजबूत होंगे, बल्कि सीमाओं से परे सिनेमा के माध्यम से कला और विचारों के आदान-प्रदान को भी नई दिशा मिलेगी।इस अवसर पर एडीएम कांगड़ा शिल्पी बेक्टा ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से फेस्टिवल के सफल आयोजन हेतु सभी आवश्यक सहयोग प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आयोजन की तैयारियों को लेकर संबंधित विभागों के साथ बैठकें की जा चुकी हैं और सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से सुनिश्चित की जा रही हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

महिला आरक्षण विधेयक के साथ डिलिमिटेशन जोड़ने पर विपक्ष का विरोध: देवेंद्र जग्गी

राहुल चावला, धर्मशाला-:महिला आरक्षण विधेयक को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस नेता देवेंद्र जग्गी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने इस विधेयक के साथ डिलिमिटेशन (सीमांकन) का मुद्दा भी जोड़ दिया, जिसका विपक्ष ने विरोध किया। जग्गी ने कहा कि यदि केवल महिला आरक्षण विधेयक पर ही चर्चा होती, तो यह आसानी...

पहले वन मित्र, अब सहायक वन रक्षक के नाम पर भर्ती कर कर्मचारियों को बांटने का काम कर रही सुक्खू सरकार

पहले वन मित्र, अब सहायक वन रक्षक के नाम पर भर्ती कर कर्मचारियों को बांटने का काम कर रही सुक्खू सरकार मंडी,धर्मवीर- बीते रोज प्रदेश की सुक्खू सरकार द्वारा कैबिनेट बैठक में लिए गए फैसले सहायक वन रक्षक भर्ती का विरोध हो गया है। वन अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने इस भर्ती का विरोध करते हुए सुक्खू...

अवैध खनन विवाद पर सियासत तेज: कांग्रेस ने भाजपा पर लगाए दबाव के आरोप, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

हमीरपुर,अरविंद-:जिले में सामने आए अवैध खनन मामले को लेकर राजनीतिक माहौल गर्मा गया है। जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सुमन भारती शर्मा ने प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा नेताओं पर जांच को प्रभावित करने की कोशिश करने के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस मामले में कानून से ऊपर कोई नहीं है और...

रिटायरमेंट कॉलोनियों में बढ़ेगा FAR, वरिष्ठ नागरिकों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

Summer Express, चंडीगढ़। शहरी क्षेत्रों में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित की जा रही रिटायरमेंट कॉलोनियों को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब इन कॉलोनियों में फ्लोर एरिया रेशियो (FAR) को 2.25 से बढ़ाकर 3.0 तक करने की अनुमति दी जाएगी। यह बढ़ोतरी हस्तांतरणीय विकास अधिकार (TDR) के माध्यम से लागू होगी।...

डलहौजी के नगाली क्षेत्र में संदिग्ध वस्तु मिलने से फैली दहशत, सेना ने संभाली स्थिति

चंबा,मंजूर पठान-:डलहौजी उपमंडल के नगाली क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब चलाड़ी गांव के पास शीतला माता मंदिर के नीचे एक संदिग्ध वस्तु मिलने की खबर सामने आई। यह सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस तुरंत हरकत में आ गए। बताया जा रहा है कि ग्राम पंचायत नगाली के प्रधान शुभम कुमार...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.